Rajama banane ki vidhi/Rajama recipe
व्यंजनो में राजमा और चावल तो पंजाब की शान हैं। बाजार में राजमे की बहुत सारी वैराइटी पायी जाती है। इसमें विटामिन B, विटामिन K, फाइबर, और भी कई सारे विटामिन व प्रोटीन पाये जाते हैं। जिसमें आज हम इस Rajama banane ki vidhi/Rajama recipe को बिल्कुल ही सरल तरीके से बनाने की जानकारी देते हैं।
Rajama banane ki vidhi/Rajama recipe
ये शहर के छोटे या बड़े होटल, मे मिलता है। ये एक प्रकार का दलहनी फसल हैं। जो कि पहाड़ी इलाको के साथ-साथ भारत के कुछ राज्यों में भी पाए जाते हैं। राजमा को बनाना बहुत ही आसान हैं। कोई भी इसे आसानी से बना सकता हैं।
राजमा बनाने की सामग्री
- राजमा 200 ग्राम
- प्याज 2 बारीक कटे हुए
- टमाटर 3 बारीक कटे हुए
- अदरक लहसुन का पेस्ट 1 🥄स्पून
- तेजपत्ता 2
- बड़ी इलाइची 1
- लाल मिर्च 1/2 🥄स्पून
- मीठा सोडा 1/2 🥄स्पून
- नमक स्वादानुसार
- तेल 2 बड़े 🥄स्पून
- Read- Kathal recipe
- हरि धनिया बारीक कटा हुआ
- हरि मिर्च 2 बारीक कटे
- धनिया पाउडर 1 🥄स्पून
- गरम मसाला 1 🥄स्पून
- हल्दी 1/2 🥄स्पून
- दालचीनी 1 टुकड़ा
- छोटी इलाइची 2
- 4 से 6 व्यक्तियों के लिए पर्याप्त Rajama banane ki vidhi/Rajama recipe

👉6-7 घंटे बाद भीगें हुए राजमे में से पानी अलग कर दे। और 2 बार उसे साफ से धुल ले। aalu-ki-sabji
👉अब एक कूकर में पानी डालकर राजमे को उसमें डूबो दे, फिर थोड़ा नमक और एक चुटकी मीठा सोडा डालकर कूकर को बंद कर दे।
👉और हल्के फ्लेम पर उसे 3-4 सिटी बजने तक पकने दे। फिर गैस को बंद कर उसे ठंडा होने दे, और एक बार उसे दबाकर चेक कर ले। पकने के बाद राजमे को पानी से अलग कर दे।
👉उसके बाद कटा हुआ हरा मर्चा, प्याज डाले और उसे ब्राउन होने तक भूने, फिर अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर उसे चलाते रहे।
👉अब उबला हुआ राजमा डालकर उसे चलाये, चलाने के बाद अपनी ग्रेवी के अनुसार 2 कप पानी डालें। और उसे ढककर 5-7 मिनट पका ले।
👉पकने के बाद उसमें कटी हुई हरी धनिया डालकर गैस का फ्लेम बंद कर दे। अब राजमा बनकर तैयार हो गया।
- Conclusion
- राजमे को देर तक (6-7) घंटा भींगा कर रखे, जिससे कि वो आसानी से फूल जाए।
- तेल छुटने तक मसाले को भूने।
- और तेल आने पर ही राजमे को उसमे डालकर पकाए।
- उम्मीद करता हूँ कि Rajama recipe/Rajama banane ki vidhi को पढ़कर आप घर पर इसे आसानी से बना सकेंगे।
- FAQ
- Q-कौन सा राजमा बनाना आसान है?
- Ans- बाजार में राजमे की कई वैराइटी पायी जाती है। लेकिन हल्के ब्राउन कलर का राजमा पानी में भीगनें पर अच्छे से फूल जाता हैं। और उबलने पर जल्दी गल जाता हैं।
- Q-राजमा को कितनी देर भिगोए?
- Ans - राजमा को फुलाने के लिए 6-8 घंटा चहिए। इतनी देर में राजमा आसानी से फूल जायेगा।
- Q-प्रेगनेंसी में राजमा खा सकते हैं क्या?
- Ans- राजमे में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता हैं। जिसकी उस वक़्त ज्यादा जरूरत होती हैं। ये हमारे शरीर में खून की कमी, और ब्लड प्रेसर को कंट्रोल करता हैं। और हमारे थकान को भी दूर करता हैं।
- Q-राजमा को अंकुरित कैसे करें?
- Ans- राजमे को पहले पानी में (6-7) घंटा भींगो कर फूला ले। फिर राजमा को फूलने के बाद उसे सूती कपड़े में बांधकर 2 दिन तक रखने से वह अंकुरित हो जायेगा।
- Q-राजमा का दूसरा नाम क्या है?
- Ans- राजमा का दूसरा नाम किडनी बीन्स हैं।
- Q-राजमा गलाने के लिए क्या करना चाहिए?
- Ans- राजमा एक सख्त फली हैं। जो गलने में ज्यादा समय लेता है। इसलिए इसको जल्दी गलाने के लिए, इसको पानी में भिंगाते समय एक चुटकी मीठा सोडा, तथा इसको उबालते समय भी एक चुटकी मीठा सोडा का प्रयोग करने से राजमा आसानी से कम समय में गल जायेगा।
- Q-क्या राजमा को रात भर भिगोना चाहिए?
- Ans- ये जरूरी नहीं हैं कि राजमा रात भर भिंगोए। इसको बनाने से (6-8) घंटे पहले कभी भी भींगो सकते हैं। दिन हो या रात जब भी इसे भिंगोया जा सकता हैं।
- Q-राजमा के साथ क्या खाना चाहिए?
- Ans- राजमा एक स्वादिष्ट मसालेदार रेसिपी है। जिसे रोटी, चावल, पूड़ी के साथ ज्यादा पसंद किया जाता हैं। और अगर इसके साथ सलाद हो तो और भी टेस्ट बढ़ जाता है।
- Q-आप राजमा को कितने पानी में भिगोते हैं?
- Ans- राजमा चाहें जितना भी हो उसको पानी में भिंगोने के लिए बर्तन में राजमे से 1-2 इंच ज्यादा पानी डालना चाहिऐ। जिससे कि राजमे ठीक से फूल जाये, थोड़ा पानी से राजमा नहीं फूल पायेगा।
- Q-राजमा की ग्रेवी को गाढ़ा कैसे करें?
- Ans- अगर राजमे की ग्रेवी पतली हो गई हो, तो उस ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए एक कप पानी में भुना हुआ बेसन या आरारोट का आटा का घोल बनाकर डाल दे। और थोड़ी देर उसे खौलाकर ठंडा होने दे। ठंडा होने पर वह ग्रेवी गाढ़ा हो जायेगा।