Bhindi Ki Sabji/ भिंडी की सब्जी

Bhindi Ki Sabji/ भिंडी की सब्जी


हर मौसम में मिलने वाली भिंडी जो स्वाद के साथ स्वास्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होती हैं। जो हर लोगों का सबसे पसंदीदा सब्जी हैं। जो हर शहर में बड़े आसानी से मिल जाते है। और जिसे विटामिन का एक अच्छा स्रोत माना जाता हैं। जो हर किसी के थाली की शोभा को बढ़ाता हैं। तो आज हम Bhindi Ki Sabji/ भिंडी की सब्जी को बनाने के बारे में विधिपूर्वक बताते है। ताकि इस विधि द्वारा इसे आसानी से बना सके। 


                                                                           

Bhindi Ki Sabji/ भिंडी की सब्जी

Bhindi Ki Sabji/भिंडी की सब्जी


इसे किसी भी प्रकार से पसंद किया जाता हैं। इसको कई प्रकार से सब्जी का रूप दिया जाता है। जैसे - (सूखा या मसालेदार,या कोर्मा )इसे बनाना बहुत ही सरल है।कोई भी इसे अपने किचन में बना सकता है।और जो कुछ ही मिनटो में बनकर तैयार भी जाती है। तब फिर बच्चे हो या बड़े सबको बहुत ही भांति है। 


आवश्यक सामग्री


  • भिंडी 1/2 kg
  • तेल 2 बड़े 🥄स्पून
  • प्याज 3 कटे हुए
  • हरा मिर्च 4-5
  • जीरा 1 🥄स्पून
  • खड़ा धनिया 2 बड़े 🥄स्पून
  • टमाटर 2 बारीक कटे हुए
  • लाल मिर्च साबुत 4-5
  • लहसुन 6-8 बारीक कटे हुए
  • नमक स्वादानुसार

4-5 व्यक्तियों के लिए पर्याप्त Bhindi ki sabji/भिंडी की सब्जी

बनाने की विधि-

  • एक बर्तन में भिंडी को साफ से धुल ले। और एक प्लेट में रखकर उसका पानी निचोड़ ले या उसे अच्छे से पोछ ले। जिससे हाथ में न चिपक पाये।                                                                                                                                                                
    Bhindi Ki Sabji/ भिंडी की सब्जी


  • सूखने के बाद उसे अपने अनुसार बड़े या लंबे आकार में काट ले। और एक प्लेट में अलग रख ले।                                                                       
  • अब एक कढ़ाई को गरम करे। गरम होने पर धनिया, खड़ा मिर्च, जीरा को भून ले। फिर भूनने के बाद उसे कढ़ाई से निकालकर ठंडा होने पर मिक्सर या सिलबाट पर उसे बारीक पिस ले।                                                                                          
  • अब कढ़ाई में तेल को गरम करे। गरम होने पर उसमें प्याज, लहसुन, हरा मिर्च, डालकर हल्का ब्राउन होने तक उसे भून ले।                                                                    
  • और पढ़े- Lauki-Ki-Sabji
  • उसके बाद कटी हुई भिंडी को कढ़ाई में डालकर हल्के फ्लेम पर ब्राउन होने तक पकाये।                                                           
    Bhindi Ki Sabji/ भिंडी की सब्जी

  • उसके बाद टमाटर, पिसा धनिया, लाल मिर्च, जीरा और नमक डालकर उसे अच्छे से चला ले। और उसे ढक कर हल्के फ्लेम पर पकाये।                                                                                   
  • 5-7 मिनट पकने के बाद गैस का फ्लेम बंद कर, और उसे सर्व  करे। 


Conclusion


भिंडी को पोछ करके उसे काटे, वरना हाथों में और कढ़ाई दोनों में चिपकने लगेंगे। धनिया, जीरा, मिर्च को बिना भुना हुआ मत डाले। अन्यथा स्वाद नहीं आयेगा। और पढे- matar-paneer-recipe-in-hindi-matar-paneer-banane-ki-vidhi और भिंडी को हल्के फ्लेम पर ही पकाये। भिंडी पकने के बाद ही मसाले को उसमें मिलाये। उम्मीद करता हूँ कि इस रेसिपी Bhindi Ki Sabji/भिंडी की सब्जी को बहुत ही सरलता से बना सकेंगे। कॉमेंट बॉक्स में हमे बताये। 


FAQ


Q- भिंडी की सब्जी बिना चिपचिपाहट के कैसे बनती है?

Ans- भिंडी को साफ से धूलने के बाद उसे थोड़ी देर सूखने दे, या उसे धुलकर किसी कपड़े से पोछ दे। जिससे सब्जी में चिपचिपापन नहीं रहेगा। 

Q-भिंडी के सब्जी में क्या पाया जाता है?

Ans- भिंडी में कई तरह के विटामिन पाये जाते हैं। जो हमारे स्वास्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें विटामिन c, विटामिन b3, विटामिन k आदि पाये जाते हैं। 

Q-क्या मधुमेह रोगियों के लिए भिंडी अच्छी है?

Ans- मधुमेह रोगियों के लिए भिंडी बहुत ही फायदेमंद होता हैं। इसमें कई सारे विटामिन पाये जाते है। ये शरीर में ब्लड प्रेसर, और शुगर को बढ़ने से रोकता हैं। 

Q-भिंडी इतनी चिपचिपी क्यों होती है?

Ans- भिंडी में म्युसेलेज नामक एक तत्व पाया जाता हैं। जिसके कारण इसमें चिपचिपाहट बनी रहती हैं। 

Q- भिंडी सब्जी की सामग्री? 

Ans- भिंडी को टेस्टी और चटपटी बनाने के लिए उसमें भिंडी, प्याज, टमाटर, तेल, नमक, हरा मिर्च, जीरा, खड़ा धनिया, लाल मिर्च, और लहसुन को डालकर उसे टेस्टी बनाया जाता है। 

Q- भिंडी को फ्राई कैसे करे? 

Ans- भिंडी को पहले साफ से धूल ले। उसके बाद उसे थोड़ी देर सुखाकर पोछ ले। पानी को पोछने से कढ़ाई में नही चिपकेगा। फिर उसे अपने खाने के अनुसार छोटे या बड़े आकार में काट ले। अब एक कढ़ाई में तेल को गर्म होने पर उसमें सारी भिंडी को डालकर हल्के फ्लेम पर लगातार चलाते रहे। और हल्का ब्राउन होने पर उसे निकाल ले। 

Q- कुर्मूरी भिंडी कैसे बनाये? 

Ans- कुर्मूरी भिंडी को बनाने के लिए पहले भींगे चावल का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, और सरसों का पेस्ट बना ले। अब उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, पतले और लंबे कटे भिंडी में डालकर मिला ले। उसके बाद कढ़ाई में तेल को गर्म करे। और उसमें भिंडी को डालकर हल्के फ्लेम पर पकाये। और अपने खाने के अनुसार हल्का ब्राउन होने तक पका ले।