Egg Keema


अंडा को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता हैं। तो फिर चाहें उसे किसी भी तरह खाने में इस्तेमाल किया जाये। वो हमारे स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। ज्यादा गर्म होने के कारण गर्मी की अपेक्षा सर्दियों में इसका ज्यादा सेवन किया जाता हैं। जैसे, कभी नास्ते के रूप में तो कभी सब्जी के रूप में। उसी तरह आज हम अंडे की एक नई प्रकार की रेसिपी Egg keema के बारे में आपको बतायेगे। जो खाने में बहुत ही टेस्टी रेसिपी होती हैं।                                                                                  

Egg Keema

Egg keema


जो इसे एक बार खा ले वो इसके स्वाद को कभी भूल नहीं पायेगा। इसे बनाने की विधि बहुत ही सरल हैं। और थोड़े ही समय में बनकर तैयार हो जाती हैं। और स्वाद में भी काफी लाजवाब होती हैं। इसको बनाने के लिए अंडे और कुछ मसालों की जरूरत पड़ती हैं। जो आपको बहुत आसानी से मिल जाते हैं। इसे रोटी या पराठा से खाने पर इसका टेस्ट काफी अच्छा होता हैं। तीखा और चटपटा होने से ये सबको बहुत ही भाती हैं। तो आईये आज हम इसे घर पर बनाने के बारे में विस्तार से बताते हैं।   


 सामग्री


  • तेल दो बड़े 🥄स्पून
  • अंडा 5 कद्दूकस किए हुए
  • प्याज 2 बारीक कटे हुए
  • टमाटर 2 बारीक कटे हुए
  • जीरा साबुत 1/2 spoon
  • जीरा पिसा हुआ 1/2 🥄स्पून
  • हल्दी 1/4 🥄स्पून
  • नमक स्वादानुसार
  • धनिया पाउडर 1/2 🥄स्पून
  • गरम मसाला 1 🥄स्पून
  • अदरक लहसुन का पेस्ट 1/2 🥄स्पून
  • लाल मिर्च 1/2 🥄स्पून
  • तेजपत्ता 1-2
  • साबुत मसाला 1/2 🥄स्पून


4-5 व्यक्तियों के लिए पर्याप्त Egg keema


बनाने की विधि  


  • सबसे पहले अंडे को उबालकर एक बर्तन में ठंडा होने के लिए अलग रख ले। ठंडा होने पर उसे कद्दूकस कर ले।                                                                                               
    Egg Keema
  • फिर एक कढ़ाई तेल डालकर उसे गर्म करे। तेल गर्म होने पर उसमें, जीरा, और तेजपत्ता डाले। Read- yammy-fried-chicken                                                                                              
  • फिर प्याज डालकर उसे हल्का ब्राउन होने तक भुन ले। उसके बाद उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाले।और उसे अच्छे से मिला ले। फिर टमाटर, नमक, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च, और पिसा हुआ जीरा डालकर उसे भुन ले। जब तक की मसाले में तेल न आ जाये।                                                                                                                   
  • थोड़ी देर बाद तेल आने पर उसमें कद्दूकस किया हुआ अंडा डालकर उसे मिला ले। फिर उसमें अपने ग्रेवी के अनुसार पानी और साबुत मसाले को सिलबाट पर पीसकर उसमें डाले और थोड़ी देर पका ले।                                                                                                                                         
  • फिर गैस का फ्लेम बंद करके इसे सर्व करे। 

Conclusion 


  • अंडे को 2 सिटी लगने तक उबाल ले। 
  • और मसाले को हल्के फ्लेम पर पकाये। जिससे मसाले का टेस्ट अच्छा आये। 
  • और कद्दूकस किये हुए अंडे को सबसे आखिर में उसमें मिलाये। उसके बाद साबुत मसाला मिलाकर सर्व करे। 
  • आशा करता हूँ कि इस विधि को पढ़कर आप बहुत आसानी से Egg Keema बना सकेंगे। और अपने परिवार, व मेहमानों को खिला सकेंगे। 


 FAQ


Q- अंडा कीमा बनाने में क्या लगता हैं? 
Ans- अंडे का कीमा बनाने के लिए अंडा, प्याज, टमाटर, तेल, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी, नमक, तेजपत्ता, अदरक लहसुन का पेस्ट, जीरा, गरम मसाला, साबुत मसाला इत्यादि, आप चाहें तो और भी मसाले का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
Q- कीमा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री? 
Ans- कीमा बनाने के लिए सबसे आवश्यक सामग्री हैं। अंडा, प्याज, टमाटर, तेल मिर्च, नमक, और कुछ मसालों की जरूरत होती हैं। जिसके माध्यम से आप अंडे का कीमा आसानी से बना सकेंगे। 
Q- कीमा बनाने की विधि? 
Ans- अंडे को उबालकर कद्दूकस कर ले, फिर प्याज, टमाटर, हल्दी, नमक, अदरक लहसुन पेस्ट, धनिया पाउडर, आदि मसालों को डालकर उसे ब्राउन होने तक भुने। उसके बाद उसमें अंडे को मिलाकर अपनी ग्रेवी के अनुसार उसमें पानी और साबुत मसाले को पीसकर उसे मिला ले। जिससे एक नया स्वाद आयेगा। 
Q- अंडे को कैसे उबाले? 
Ans- एक कुकर में अंडे को उबालने के लिए मीडियम फ्लेम पर 2 सिटी बजने तक उबाले। इतनी देर में अंडा आसानी से गल जायेगा। 
Q- अंडे कीमा में मिर्च को कैसे कम करे? 
Ans-अंडा कीमा में मिर्च को कम करने के लिए उसमें एक (मेथि के दाने) के बराबर फिटकिरी का टुकडा डाल दे। 
Q- कीमा में नमक को कैसे कम करे? 
Ans- कीमा में नमक को कम करने के लिए उसमें उसमें भुना हुआ बेसन या आटे की गोली को दाल दे जिससे कि कीमा में नमक आसानी से कम हो जायेगा। 
Q- अंडे को फ्राई करने की विधि? 
Ans- पहले एक बर्तन में अंडे को उबाल ले, उबालने के बाद उनके छिल्के उतार ले। फिर एक कढ़ाई या पैन में तेल गरम करके उसमें अंडे को डालकर हल्के फ्लेम पर ब्राउन होने तक पकाये।