Yammy Fried Chicken

Yammy Fried Chicken


अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं। और अगर आप फ्राई चिकन खाने के शौकीन हैं। तो अब आपको रेस्टुरेंट में जाकर इसे खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि हम आपके लिए Yammy Fried Chicken को बिल्कुल ही आसान तरीके से बनाने की विधि को लेकर आये हैं। जिसे खाकर आप इसे रेस्टुरेंट जैसा अनुभव करेंगे। ये जितना खाने में जायकेदार होता हैं, उतना ही बनाने में भी बहुत आसान होता हैं। जिसे कोई अगर एक बार खा लेता हैं, तो वह इसके स्वाद को कभी भुला नहीं सकता हैं। अब जब भी कभी घर में कोई पार्टी करना हो, और अगर आप अपने मेहमानों को कुछ नया डिश खिलाना चाहते हैं। 

                                                             

Yammy Fried Chicken

Yammy Fried Chicken


तो इस रेसिपी को अपने घर पर इस विधि द्वारा बनाकर अपने दोस्तों व मेहमानों को खिला सकते हैं। और जो कुछ ही समय में बनकर तैयार भी हो जाती हैं। और मेहमान भी इसे खाकर बहुत खुश हो जायेंगे। हल्का तीखा और काफी चटपटा होने की वजह से यह सबका पसदीदा डिश हैं। इसे आप सॉस, या तीखी, चटपटी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। ये बिल्कुल ही हेल्थि व टेस्टी रेसिपी हैं। इसे बनाने के लिए चिकन और कुछ मसालों की जरूरत होती हैं। जो आपको किचन में बड़े आसानी से मिल जाते हैं। तो आईये आज हम इसे बनाने की विधि को विस्तार से बताते हैं।          


आवश्यक सामग्री



  1. चिकन 1/2 kg
  2. तेल 1 कप
  3. कार्न फ्लोर/चावल का आटा 1/2 कप
  4. नमक स्वादानुसार
  5. लाल मिर्च 1/2 🥄स्पून
  6. दही 50 ग्राम
  7. निंबू 1/2 कटा हुआ पीस 
  8. फूड कलर 1/4 🥄स्पून
  9. अदरक लहसुन का पेस्ट 1 🥄स्पून
  10. मीट मसाला 1 🥄स्पून

 3-4 व्यक्तियों के लिए पर्याप्त Yammy Fried Chicken


Read more- Biryani recipe/Chicken Biryani Banane ki vidhi


   बनाने की विधि



  1. सबसे पहले चिकन को एक बर्तन में साफ से धूल ले। और धुलने के बाद उसका पानी निचोड़ ले।                                            
  2. उसके बाद एक प्लेट में चिकन ले, और उसमें कॉर्नफ्लोर/चावल का आटा, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च, दही, निंबू , फूड कलर अदरक लहसुन का पेस्ट और मीट मसाला डालकर इन सबको अच्छे से मिला ले। और मिलाने के बाद 15-20 मिनट के लिए उसे फ्रीज में रख दे।                                                         
  3. 15-20 मिनट बाद एक कढ़ाई में तेल को गरम करे। तेल गरम होने पर उसे हल्के फ्लेम पर तल ले।                                                              
  4. और हल्का ब्राउन होने पर उसे निकालकर एक बार चेक कर ले। फिर जब सारे पीस पक जाए, तब उसे निकालकर प्लेट में रख ले। 
  5. फिर आप इसे सॉस या चटनी के साथ अपने और अपने मेहमानों को सर्व करे। Read-mutton-Curry-recipe-in-hindi                                                           

  1. Conclusion

  • आप कोर्नफ्लोर या चावल का आटा मिला सकते हैं, मगर चावल के आटे से चिकन ज्यादा कुरकुरा व् क्रिसपी होता हैं। 
  • मसालों को चिकन में मेल्ट होने के लिए उसे ज़रूर थोड़े देर के लिए रख दे। चाहिए।
  • Read more-chicken recipe in hindi/ chicken banane ki vidhi
  • और चिकन को हल्के फ्लेम पर ही पकने दे। 
  • उम्मीद करता हूँ, कि इस विधि को पढ़कर आप Yammy Fried Chicken को अपने घर पर बहुत आसानी से बना सकेंगे। आप कमेंट् बॉक्स में लिखकर जरूर बताये। 

FAQ

Q- चिकन फ्राई करने के लिए कितना तेल चाहिए?

Ans- चिकन को फ्राई करने के लिए कढ़ाई में चिकन की मात्रा के ऊपर निर्भर करता हैं, अगर चिकन कम हैं तो थोड़े में (1/2- 1) कप तेल से फ्राई किया जा सकता हैं। और अगर चिकन ज्यादा हैं तब ज्यादा तेल भी लग सकता हैं। 

Q-चिकन फ्राई करने के लिए तेल कितना गर्म होना चाहिए?

Ans- जब तेल को गरम पर तेल से भाफ निकलने लगे तब उसमें चिकन को आसानी से हल्के फ्लेम पर पकाया जा सकता हैं। 

Q-1 दिन में कितना चिकन खाना चाहिए?

Ans- एक व्यक्ति को एक दिन में लगभग (200-300) ग्राम तक चिकन खाना चाहिये। जिससे वह आसानी से पच जाये। 

Q-डीप फ्राई चिकन क्या है?

Ans- जब चिकन को ज्यादा तेल में डीप कर उसे पकाया जाता हैं, जिससे उसके खाने का टेस्ट और भी बढ़ जाता हैं। 

Q- चिकन फ्राई करने के लिए कौन सा तेल अच्छा है?

Ans- चिकन को फ्राई करने के लिए आप सरसों का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। (वैकल्पिक) के रूप में आप कोई भी खाने योग्य तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Q- चिकन को फ्राई कैसे करे? 

Ans- चिकन को धुलने के बाद उसके पानी को निचोड़ ले। फिर एक कढ़ाई में तेल को गर्म करके उसमें बारी- बारी चिकन के टुकड़े को उसमें डाले और हल्के फ्लेम पर पकने दे। 10-12 मिनट पकने के बाद उसे ऊँगली से दबाकर अपने खाने के अनुसार चेक कर ले।

Q- रोस्ट चिकन बनाने की विधि? 

Ans- चिकन को रोस्ट करने के लिए सबसे पहले चिकन को धुलकर उसमें, एक बर्तन में दही, कॉर्न फ्लोर आटा या चावल का आटा, नमक, लाल मिर्च, फूड कलर, अदरक लहसुन का पेस्ट, नीबू, मीट मसाला, इत्यादि को चिकन में मिलाकर फ्रीज़ में 10-15 मिनट के लिए रख दे। उसके बाद एक कढ़ाई में तेल को गरम करे। अब उसमें चिकन के टुकड़े को बारी- बारी डालकर अपने अनुसार हल्के फ्लेम पर पकाये। 

Q- चिकन में नमक को कैसे कम करे? 

Ans- चिकन में नमक को कम करने के लिए उसमें नीबू के रस को मिला दे जिससे कि चिकन का नमक तुरंत कम हो जायेगा।