Mutton Curry Recipe In Hindi

    Mutton Curry Recipe In Hindi


जब रात के डिनर की बात हो, और थाली में अगर मटन मिल जाये। तो खाना खाने का मज़ा बढ़ जाता हैं। अब आपको इसे बाहर होटल में जाकर खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि हम यहाँ पर होटल जैसा Mutton Curry Recipe In Hindi को विधिपूर्वक बनाने के बारे में बतायेगे। और जिसे खाकर आप  इसके स्वाद को भुला नहीं पायेंगे। 



Mutton Curry Recipe In Hindi

Mutton Curry Recipe In Hindi

और अब जब कभी घर पर कोई पार्टी हो और अपने मेहमानों को दावत में मटन खिलाने के लिए बाहर से इसे खरीदना नहीं पड़ेगा। क्योंकि अब इस विधि का अध्यन करके आप इसे बना सकेंगे। और अपने दोस्तों को खिला सकेंगे। मटन हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। जो हमारे स्वास्थ का विकास करता हैं। और स्वास्थ से कमजोर व्यक्तियों को भी डॉक्टर इसे खाने की भी सलाह देते हैं। 


आवश्यक सामग्री

  • मटन 1 kg
  • प्याज 750 ग्राम
  • तेल डेढ़ कप
  • लहसुन 1/2 कप
  • अदरक घिसा हुआ 1 🥄स्पून
  • बड़ी इलाइची 2 पिसा हुआ
  • दालचीनी 1 टुकड़ा
  • छोटी इलाइची 4 दाने पिसा हुआ
  • लौंग पिसा हुआ 4 
  • मीट मसाला डेढ़ 🥄स्पून
  • धनिया पाउडर 1 🥄स्पून
  • कश्मीरी मिर्च 1/2 🥄स्पून
  • हरी धनिया कटी हुए 
  • तेजपत्ता 2-3 
  • लाल मिर्च 1 🥄स्पून
  • नमक स्वादानुसार

4-5 व्यक्तियों के लिए पर्याप्त Mutton Curry Recipe In Hindi

इसे पढ़े- yammy-fried-chicken

बनाने की विधि 

  • पहले एक बर्तन में मटन को 1-2 बार साफ पानी से धुलकर उसे अलग रख ले।                                                                                                                                               
  • फिर एक कुकर में तेल डालकर गरम करे। गरम होने पर उसमें तेजपत्ता डाले। फिर उसमें प्याज, लहसुन और मटन डालकर उसे 10-15 मिनट भुन ले। अब उसमें मीट मसाला ( जो मसाला आप इस्तेमाल करते हैं) धनिया पाउडर , लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी मिर्च, नमक स्वादानुसार और घिसा हुआ अदरक डालकर उसे भुनते रहे। 
  • पढ़ेchicken biryani banane ki vidhi /Biryani recipe                                                                           
  • 10-12 मिनट बाद तेल आने पर उसमें 1 ग्लास पानी डालकर कुकर को बंद करके हल्के फ्लेम पर पकने दे। कुकर की 4 सिटी लगने पर गैस फ्लेम को बंद कर दे।और किसी बर्तन में अलग कर ले।                                                                                                                               
  • सिटी निकलने के बाद उसमें पिसा हुआ बड़ी इलाइची, छोटी इलाइची, दालचीनी, लौंग इन सबके मिश्रण को अंत में उसमें डालकर चला ले। और धनिया की पत्ती डाल दे। 

Conclusion

  • प्याज ,अदरक और लहसुन के साथ मटन को भुने। ताकि मटन आसानी से गल जाये। 
  • मटन को 3-4 सिटी लगने तक हल्की फ्लेम पर पकने दे। जो 10-25 मिनट में गल जायेगा। 
  • खड़े मसाले को सबसे अंत में सिलबाट पर पिस कर उसमें मिलाये। जिससे एक नया टेस्ट आयेगा। 
  • आशा करता हूँ कि आप इस Mutton Curry Recipe In Hindi को पढ़कर  बड़ी सरलतापूर्वक अपने घर पर बना सकेंगे। हमें कंमेंट् बॉक्स में लिखकर बताये। 

FAQ

Q-मीट में क्या क्या डाला जाता है?

Ans- तेल, प्याज, नमक, लहसुन, खड़ा मसाला, मीट मसाला, तेजपत्ता, लाल मिर्च, कश्मीरी मिर्च, धनिया पाउडर, अदरक, बड़ी इलाइची, छोटी इलाइची, दालचीनी, लौंग, आदि। 

Q-सबसे गर्म मीट किसका होता है?

Ans- बकरे का खून ज्यादा गरम होता हैं। जिससे उसका मीट सबसे गरम माना जाता हैं। 

Q- हांडी मटन बनाने की विधि? 

Ans- हांडी मटन बनाने के लिए मटन को साफ से धुलकर एक हांडी में आवश्यकतानुसार प्याज, तेल, लहसुन, अदरक लहसुन का पेस्ट, मटन, लाल मिर्च, मीट मसाला पिसा हुआ, साबुत मसाला, कश्मीरी मिर्च, तेजपत्ता, और नमक इत्यादि को एक बर्तन में मिलाकर हांडी में डाल दे। और अपनी ग्रेवी के अनुसार उसमें पानी मिलाकर उसे ढककर हल्के फ्लेम पर पकाये। 

Q- हफ्ते में मटन कितनी बार खाना चाहिए?

Ans- मटन को हफ्ते में 1 से 2 बार ही खाना चाहिए। 

Q-हमें कितना मटन खाना चाहिए?

Ans- एक व्यक्ति को लगभग 150-200 ग्राम मटन खाना चाहिए । ताकि वह आसानी से पच जाये। 

Q-कौन सा मटन स्वादिष्ट होता है?

Ans- छोटे बकरे का मटन बिल्कुल आसानी से पक जाता हैं। और उसका स्वाद काफी लाज़वाब होता हैं। 

Q- मटन बनाने की विधि? 

Ans- मटन को धूलने के बाद, एक कुकर में तेल गरम  होने पर , उसमें प्याज, लहसुन, तेजपत्ता, और मटन को थोड़ी देर भुने। फिर उसमें मीट मसाला, धनिया पाउडर, कश्मीरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च, डालकर भुने। उसमें तेल आने पर अपने अनुसार पानी डालकर कुकर को बंद करके 3-4 सिटी लगने तक हल्के फ्लेम पर पकाये। फिर कुकर ठंडा होने पर उसमें खड़ा मसाला पीसकर डाल दे। और उसे मिलाकर धनिया पत्ती डाल दे। 

Q- मटन को आसानी से कैसे गलाये? 

Ans- मटन को आसानी से गलाने के लिए सबसे आवश्यक है जायफर, जिसको मटन में डाल देने से मटन जल्दी और आसानी से गल जाता हैं। और टेस्ट भी अच्छा आयेगा। 

Q- मटन बनाने की सामग्री? 

Ans- मटन बनाने की सामग्री निम्न हैं, तेल, प्याज, अदरक, लहसुन, बड़ी इलाइची, छोटी इलाइची, दाल चीनी, नमक, लाल मिर्च, लौंग, कश्मीरी मिर्च, धनिया पाउडर, तेजपत्ता, मीट मसाला, हरी धनिया। को डालकर बनाने से मटन का टेस्ट बढ़ जाता हैं।