Moong Dal Halwa
दाल के पेस्ट चीनी और मेवे के मिश्रण से बना और स्वाद में लाजवाब हलवा जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। वैसे तो हलवा आपने बहुत बार खाया होगा। जैसे सूजी का हलवा, गाजर का हलवा, मेवे का हलवा, लौकी का हलवा आदि। लेकिन Moong Dal Halwa के नाम से बहुत कम लोग ही परिचित होते हैं। जिसे आज हम इसे बनाने के बारे में बतायेगे। चीनी की चासनी से बना ये हलवा मिठास से भरपूर होता हैं। जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता हैं। और सबको बहुत पसंद भी आता हैं।
Moong Dal Halwa
मूंग दाल हमारे स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। और हमारी पाँचन क्रिया को मजबूत भी बनाये रखता हैं। शादियों, पार्टियों में अक्सर ये बनवाये जाते हैं। मूँग दाल गर्म होने के कारण ठंडक के मौसम में ये सबको ज्यादा लुभाते हैं। इसमें कई सारे विटामिन, विटामिन c, विटामिन B-6, फाइबर पाये जाते हैं। इसको बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिसे आप बड़े आसानी से किचन में क्लेक्ट कर सकते हैं। और इस नई विधि द्वारा इस रेसिपी को आसानी से बना सकते हैं।
आवश्यक सामग्री
- चीनी 1 कप
- मूँग डाल 100 ग्राम
- केसर 8-10 दाने
- इलाइची पाउडर 1 चुटकी
- बादाम 4-5 बारीक कटे
- काजू 3-4 बारीक कटे
- घी 1/2 कप
- सूजी 1 🥄स्पून
- 4-5 व्यक्तियों के लिए Moong Dal Halwa
- Read more- Besan ke laddu
बनाने की विधि
- चासनी बनाने के लिए डेढ़ कप पानी एक पैन में गरम करे, गरम होने पर उसमें चीनी और इलाइची पाउडर डालकर खौला ले। जिससे चासनी तैयार हो जायेगी।
- हलवा बनाने के लिए मूँग के डाल को 4-5 घंटे के लिए भिगो ले। जिससे वह फूल जाए।
- फूलने के बाद उसे अच्छे से धूलकर मिक्सर में उसे बारीक पीस ले।
- फिर एक कढ़ाई में घी को गरम करे, उसके बाद उसमें सूजी डालकर 2 मिनट ब्राउन होने तक भुने। उसके बाद उसमें पीसे हुए दाल को हल्के फ्लेम पर ब्राउन होने तक उसे चलाते रहे।
- Read more- Gulab jamun recipe in hindi/ Gulab jamun banane ki vidhi
- हल्का ब्राउन होने पर उसमें चासनी मिला ले। फिर 3-4 मिनट में जब चासनी सुखने लगे। तब उसमें सुखे मेवे और केसर को मिला ले। फिर थोड़ी देर में गैस का फ्लेम बंद कर दे।
Conclusion
- दाल को 4-5 घंटे फूलने के बाद उसे मिक्सर में पीसें। ताकि वह आसानी से बारीक पीस जाये।
- हल्के फ्लेम पर दाल को पकाये। जिससे दाल जलने न पाये।
- चासनी को ज्यादा गाढ़ा न होने दे। और सूखे मेवे को ज्यादा मत पकने दे। इसको अंत में मिलाये।
- अब आप इस Moong Dal Halwa की विधि को पढ़कर बड़े आसानी से बना सकेंगे।
- अक्सर पूछे गये प्रश्न:-👇
Q- हलवा में क्या क्या डाला जाता है?
Ans- मूँग दाल हलवा में चीनी, केशर, सूजी, मूँग दाल, घी, काजू, बादाम, इलाइची पाउडर ,आदि आप चाहें तो और भी मेवा इसमें मिला सकते हैं।
Q- हलवा कितने प्रकार का बनाया जाता है?
Ans- हलवा कई प्रकार के बनाये जाते हैं। जैसे, गाजर का हलवा, सूजी का हलवा, मेवा का हलवा, लौकी का हलवा, आटे का हलवा।
Q- हलवा कैसे बनता है?
Ans- मूँग दाल का हलवा बनाने के लिए पहले चासनी को तैयार किया जाता हैं। फिर भींगे हुए मूँग दाल को मिक्सर में पीस कर उसे एक कढ़ाई में घी डालकर हल्का ब्राउन होने तक भुना जाता हैं। फिर उसमें चासनी को मिलाया जाता हैं। और आखिर में मेवा और केसर को मिला कर सर्व किया जाता हैं।
Q-क्या डायबिटीज के मरीज मूंग दाल का हलवा खा सकते हैं?
Ans- नहीं, शुगर के मरीजो को मूँग दाल हलवे की मनाही होती हैं। जिससे शुगर का लेवल बढ़ जाता हैं। मगर उसमें चीनी के जगह गुड़ का प्रयोग किया जा सकता हैं।
Q- सूजी का हलवा बनाने की विधि?
Ans- एक कढ़ाई में तेल या रिफाइंड को गरम करे। फिर उसमें सूजी को डालकर हल्के फ्लेम पर ब्राउन होने तक भुने। फिर उसमें गरम पानी या दूध को डाल दे। उसके बाद उसमें मेवा( काजू, किशमिश्, बादाम, पिस्ता,) इलाइची पाउडर, और चीनी को डालकर हल्के फ्लेम पर पकने दे। फिर अपने खाने के अनुसार उसे हल्का सुखा कर ले।
Q- लौकी का हलवा रेसिपी?
Ans- लौकी का हलवा बनाने के लिए पहले लौकी को कद्दूकश कर ले। उसके बाद एक कढ़ाई में लौकी को डाले फिर दूध को डालकर उसे पकाये, दुध जब हल्का सुखने लगे तब उसमें चीनी, घी, और मेवा को डालकर उसे अच्छे से पका ले। और आखिर में इलाइची पाउडर को डालकर मिला ले।
Q- गाजर का हलवा कैसे बनाये?
Ans- गाजर को धुलकर उसे कद्दूकश कर ले। फिर उसको एक कढ़ाई में दूध में डालकर हल्के फ्लेम पर पकाये। जब गाजर सुखने लगे तब, उसमें चीनी, मेवा, और घी डालकर उसे पका ले। जब हलवा पक जाए तब आखिर में इलाइची पाउडर डालकर उसे मिला ले।