Besan ke laddu/बेसन के लड्डू
अब आपको मंदिरों में प्रसाद चढ़ाने के लिए बाजार से लडडू नही खरीदने पड़ेगे। अब आप खुद ही बिल्कुल शुद्ध व स्वच्छ लडडू अपने हाथों से बनाकर मंदिरों में प्रसाद चढा सकते हैं। जो बिल्कुल आसानी से कुछ ही मिनटो में बनकर तैयार भी हो जाती है। और फिर घर के बने लड्डू में किसी भी प्रकार की मिलावट भी नही रहेगी। आप इसको किसी भी त्योहार, या कोई पार्टी व मेहमान के आने पर बनाकर सबको खिला सकते हैं। इसको घर पर बिल्कुल सरल तरीके से बनाया जा सकता हैं। तो आईये आज हम इस लेख में Besan ke laddu/बेसन के लड्डू बनाने के बारे में बतायेगे।
Besan ke laddu/बेसन के लड्डू
ये पूरे भारत का सबसे प्रसिद्ध लडडू हैं। जिसे लोग बहुत ही पसंद से खाते हैं। और फिर बेसन हमारे स्वास्थ के लिए फायदेमंद भी होता हैं। इसको बेसन दूध और देशी धी में मेल्ट करके बनाया जाता हैं। जिसमें देशी घी की खुशबु ताज़े लड्डू की मिठास को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बना देती है। ये शहर के हर मार्केट में बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन घर पर बने लड्डू का स्वाद मार्केट के बने लड्डू की अपेक्षा कुछ अलग ही होता हैं।
आवश्यक सामग्री
- बेसन 200 ग्राम
- चीनी का बूरा 100 ग्राम
- देशी घी 100 ग्राम
- इलाइची पाउडर 1/2 🥄स्पून
- दूध 2 🥄स्पून
- 4 से 5 व्यक्तियों के लिए पर्याप्त Besan के laddu/बेसन के लड्डू
- बनाने की विधि
- एक बर्तन में बेसन ले, उसमें दूध और 2 स्पून देशी घी डालकर अच्छे से मिला ले। पढ़े- Gulab-jamun-recipe-in-hindi-Gulab-jamun-banane-ki-vidhi
- अब एक कढ़ाई में देशी घी गरम करे, गरम होने पर उसमें बेसन डालकर हल्के फ्लेम पर भूनते रहे।
- जब वो हल्का ब्राउन और दानेदार हो जाए, तो उसे किसी बर्तन में निकाल कर थोड़ी देर ठंडा कर ले। kalakand-kalakand-sweet
- अब चीनी का बूरा बनाने के लिए एक कढ़ाई में चीनी और थोड़ा पानी डालकर हल्के फ्लेम पर मेल्ट करते रहे।
- जब वो चिपचिपा हो जाए तब हाई फ्लेम पर उसे चलाते रहे, वरना आपस में चिपक जायेगा।
- फिर 4-5 मिनट चलाने पर वह सुख जायेगा। या फिर आप (चीनी को मिक्सर में भी पीस) कर बूरा बना सकते हैं।
- फिर उसके बाद अपने अनुसार उसका लडडू बना ले। और लड्डू टाइट हाथों से दबाकर बनाये। पढ़े- Moong-Dal-Halwa
- Conclusion
- बेसन को हमेशा हल्के फ्लेम पर भूने,नही तो वह ज्यादा ब्राउन हो जायेगा। और गरम बेसन में चीनी का बूरा न मिलाये नही तो लडडू नही बन पायेगा। आशा करता हूँ कि इस पाठ Besan ke laddu/बेसन के लड्डू को पढ़कर आप बड़े सरलता से इसे बना सकेंगे।
- FAQ
- Q-बेसन के लड्डू खाने से क्या होता है?
- Ans- बेसन के लड्डू में अनेको गुण मौजूद हैं। जैसे- कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेसर, थकान, हार्ट प्रॉब्लम और भी अनेको बीमारियों से लड़ने में मदद करता हैं।
- Q- चाशनी बनाने की विधि?
- Ans- एक बर्तन में चाशनी बनाने के अनुसार पानी उसमें डाले। और पानी को खौलने दे। थोड़ी देर बाद उसमें स्वादानुसार चीनी को डालकर मीडियम फ्लेम पर पकाते रहे। जब चाशनी गाढ़ा होने लगे तब उसे उतार ले।
- Q-बेसन लड्डू की सामग्री?
- Ans- बेसन, पिसा हुआ चीनी या चीनी का बूरा, दूध, देशी घी, इलाइची पाउडर। इत्यादि को मिलाकर लड्डू को टेस्टी बनाया जाता है।
- Q-लड्डू बनाने की विधि?
- Ans- एक बर्तन में बेसन ले, उसमें दूध और 2 स्पून देशी घी डालकर अच्छे से मिला ले। अब एक कढ़ाई में देशी घी गरम करे, गरम होने पर उसमें बेसन डालकर हल्के फ्लेम पर भूनते रहे। जब वो हल्का ब्राउन और दानेदार हो जाए, तो उसे किसी बर्तन में निकाल कर थोड़ी देर ठंडा कर ले। अब कढ़ाई में चीनी और थोड़ा पानी डालकर हल्के फ्लेम पर मेल्ट करते रहे। जब वो चिपचिपा होने लगे तब तेज आँच पर उसे चलाते रहे, वरना आपस में चिपक जायेगा।
- फिर 4-5 मिनट चलाने पर वह सुख जायेगा। या फिर आप चीनी को मिक्सर में भी पीस कर बूरा बना सकते हैं। फिर बेसन,चीनी का बूरा और इलाइची पाउडर को मिलाकर उसे 1 घंटे के लिए ढककर रख दे। फिर उसके बाद अपने अनुसार उसका लडडू बना ले। और लड्डू टाइट हाथों से दबाकर बनाये।
- Q-बेसन के लड्डू कितने दिन तक स्टोर कर सकते हैं?
- Ans- लड्डू को सुरक्षित रखने के लिए उसे एक एयर टाइट प्लास्टिक डिब्बा में बंद करके फ्रीज़ में रखा जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि डिब्बे में एयर पास न कर पाए।
- Q- बेसन कितने दिन में खराब होता है?
- Ans- बेसन को अगर किसी एयर टाइट बॉक्स ( प्लास्टिक) में रखा जाये तो महीनों तक वह खराब नहीं होंगे।