चटनी का नाम तो सुनते ही हर किसी के मूहँ में पानी आ ही जाता हैं। चाहें फिर वह किसी भी प्रकार की चटनी क्यों न हो। ठीक उसी प्रकार Mungfali Ki Chatni भी हैं। जो खाने में थोड़ा चटपटा, थोड़ा तीखा, होने के कारण ये हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर ही लेता हैं। जिसे लोग अक्सर नास्ते या खाने के साथ में इसे काफी पसंद करते हैं। तब फिर चाहें कोई भी चटपटा नास्ता हो,या कोई सादा या मसालेदार खाना ये हर किसी व्यंजन का टेस्ट बढ़ा ही देता हैं।
Mungfali Ki Chatni
मूँगफली में काफी मात्रा में कैल्शियम, आयरन, जिंक, विटामिन C, और विटामिन b6 पाये जाते हैं। जो हमारे स्वास्थ के साथ हमारे स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। मूँगफली को प्रोटीन का सबसे सस्ता और सबसे अच्छा विकल्प माना जाता हैं। इस चटनी को बनाने की विधि बहुत ही आसान हैं। जिसे हर कोई बना सकता हैं। और सबको सर्व कर सकता हैं। तो चलिए आज हम इसे बनाने के बारे में बताते हैं। जिसे हर कोई इस लेख को पढ़कर इसे आसानी से बना सके। और अपने परिवार, व दोस्तों को खिला सके।
आवश्यक सामग्री
- मूँगफली
- प्याज 1/2 कटे हुए
- टमाटर 1/2 कटे हुए
- लाल मिर्च 2
- हिंग 1 चुटकी
- हरी मिर्च 2 कटे हुए
- नमक स्वादानुसार
- लहसुन की कली 4-5
- तेल 1 बड़े 🥄स्पून
- सरसो 1/2 🥄स्पून
- अदरक कटे हुए
4-6 व्यक्तियों के लिए पर्याप्त Mungfali Ki Chatni
Read- Lahsun-Ki-Chatni
बनाने की विधि-
- एक कढ़ाई में तेल को गरम करे। फिर उसमें हिंग और सरसो डाले।
- तड़का लगने पर उसमें मूँगफली का दाना डालकर 2 मिनट भुन ले।
- उसके बाद कटा प्याज, टमाटर, हरा मिर्च, लाल मिर्च, अदरक, नमक, लहसुन की कली, इन सबको डालकर थोड़ी देर पका ले।
- और गैस का फ्लेम बंद कर दे। फिर ठंडा होने पर उसे एक मिक्सर में पिस ले।
- और उसे अपने पसंदीदा डिश के साथ सर्व करे।
Read more- Egg-Keema
Conclusion
मूँगफली को ज्यादा देर मत भुने। वरना वो जल भी सकते है। तड़के को ज्यादा मत भुने। और मिक्सर में चटनी को पिसने के लिए बहुत पानी का इस्तेमाल मत करे। उम्मीद करता हूँ कि इस विधि का प्रयोग कर आप Mungfali Ki Chatni को बड़े ही आसानी से बना सकेंगे।
FAQ-
Q- मूँगफली की चटनी बनाने की विधि?
Ans- चटनी को बनाने के लिए एक कढ़ाई में तेल को गरम करे। फिर उसमें हिंग और सरसो डाले। तड़का लगने पर उसमें मूँगफली का दाना डालकर 2 minute भुन ले। उसके बाद कटा प्याज, टमाटर, हरा मिर्च, लाल मिर्च, अदरक, नमक, लहसुन की कली, इन सबको डालकर थोड़ी देर पका ले। और गैस का फ्लेम बंद कर दे। फिर ठंडा होने पर उसे एक मिक्सर में पिस ले।
Q- चटनी बनाने की सामग्री?
Ans- मूँगफली की चटनी बनाने के लिए, मूँगफली, प्याज, टमाटर, लहसुन, तेल, सरसो, अदरक, लाल मिर्च, हरा मिर्च, हिंग, नमक इत्यादि की जरूरत होती हैं। जिससे आप इसे आसानी से बना सकते हैं।
Q- चटनी में तड़का कैसे लगाये?
Ans- चटनी को तड़का लगाने में एक कढ़ाई में तेल को गरम करे। तेल गरम होने पर उसमें हिंग, सरसों और लाल मिर्च डालकर तड़का लगा सकते हैं।
Q- मूँगफली के फायदे?
Ans- मूँगफली को प्रोटीन को सबसे अच्छा स्रोत माना जाता हैं। क्योंकि इसमें कैल्शियम, आयरन, विटामिन C, विटामिन B6, और जिंक पाया जाता हैं। जो हमारे स्वास्थ के लिए फायदेमंद होता हैं।
Q- टमाटर, धनिया की चटनी बनाने की विधि?
Ans- पहले टमाटर को एक पैन या तवे पर अच्छे से हल्के फ्लेम पर भुन ले। उसके बाद छिल्के उतारकर मिक्सर में पिस ले। फिर लहसुन, मिर्च, धनिया, नमक को मिक्सर में पिस ले और टमाटर के साथ इनका मिश्रण बना ले।
Q- अदरक की चटनी?
Ans- ये बहुत टेस्टी चटनी है जिसे बनाने के लिए अदरक, लहसुन, मिर्च, धनिया, नमक स्वादानुसार, का मिश्रण करके सिलबाट या मिक्सर में पिस ले।
Q- मूँगफली, धनिया की चटनी बनाने की विधि?
Ans- एक कढ़ाई को गरम करे। अब उसमें मूँगफली को डालकर हल्के फ्लेम पर भुन ले। हल्का ब्राउन होने तक उतार ले। ठंडा होने पर सिलबाट या मिक्सर में पिस ले। और एक प्लेट में अलग रख ले। उसके बाद धनिया, लहसुन, हरा मिर्च, नमक, का मिश्रण करके उसे मिक्सर में पिस के। अब उसमें पिसे हुए मूँगफली को उसमें मिला ले।
Q- दाल और मूँगफली की चटनी बनाने की विधि?
Ans- अपने खाने के अनुसार मूँग की दाल को एक कढ़ाई में हल्के फ्लेम पर भुन ले। फिर मूँगफली को भुन ले। अब इन दोनों को मिक्सर में पिस ले। फिर कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करे। उसमें हींग और सरसों को डालकर तड़का लगा ले। फिर उसमें दाल और मूँगफली को मिला ले। अब उसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, थोड़ा खटाई पाउडर, डालकर थोड़ी देर भुन ले।