Lahsun Ki Chatni


शहर हो या गाँव तरह-तरह की चटनी अनेकों प्रकार के व्यंजन के साथ लेने से व्यंजन का टेस्ट और भी ज्यादा टेस्टी हो जाता है। वैसे में, जो स्वाद से भरपूर, खाने में तीखी, चटपटी Lahsun Ki Chatni के टेस्ट जो हर कोई इसे खाने के लिए मजबूर हो जाता हैं। और ये हर प्रकार के डिश के साथ लेने से, खाने की रौनक बढ़ जाती हैं। जिसे लोग बहुत ही पसंद करते हैं। तब फिर होटल हो या ढाबा, ये हर किचन की शान को बढ़ाता हैं। जितना ही यह खाने में टेस्टी हैं।                                                                                                                                                 

Lahsun Ki Chatni

Lahsun Ki Chatni


उतना ही यह बनाने में भी बहुत आसान होता हैं। इसको बनाने के लिए बस, लहसुन, नमक, तेल, और एक, दो सामग्री की जरूरत होती है। जो हमेशा ही किचन में उपलब्ध होती हैं। और जो झटपट बनकर तैयार भी हो जाती हैं। दाल, चावल, रोटी, और सब्जी के साथ इस चटनी का टेस्ट काफी लाजवाब होता हैं। और फिर लहसुन हमारे स्वास्थ के लिए फायदेमंद भी होता हैं। लहसुन में अनेकों गुण पाये जाते हैं। इसको खाने से, जोड़ो की समस्या, पाँचन को मजबूत बनाने में, मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करता है। तो आईये आज हम इस चटनी को बनाने के बारे में बताते हैं।  


सामग्री



  • लहसुन की कली 7-8 
  • हरा मिर्च 6-7
  • नमक स्वादानुसार
  • मंगरैला 1/2 🥄स्पून
  • तेल 2 🥄स्पून
  • मीट मसाला 1/2 🥄स्पून

4-6 व्यक्तियों के लिए पर्याप्त Lahsun Ki Chatni


Read more- mungfali-ki-chatni


बनाने की विधि

  • पहले एक मिक्सर में लहसुन, मिर्चा, नमक डालकर उसे बारीक पिस ले। aam ki chatni                                                                                                   
    Lahsun Ki Chatni

                              
  • पहले एक कढ़ाई में तेल को गरम करे। तेल गरम होने पर उसमें मंगरैला डालकर तड़का लगाये।                                                
  • तड़का लगने पर उसमें पिसा हुआ लहसुन, मिर्चा इत्यादि को कढ़ाई में डाल दे, और चला ले। फिर उसमें मीट मसाला, और थोड़ा पानी डालकर उसे हल्का भुन ले।                                                                                                                     
  • और जब थोड़ा तेल दिखने लगे तब गैस का फ्लेम बंद कर दे। और इसे तरह- तरह के डिश के साथ इसे सर्व करे। 


Conclusion

आप चाहें तो लहसुन, मिर्च को सिलबाट या मिक्सर में पिस सकते हैं। तड़का लगाने के लिए आप अपने अनुसार मंगरैला या जीरा से भी लगा सकते हैं। भूनने के लिए आप अपने अनुसार कोई भी मसाला का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आप इस विधि द्वारा Lahsun Ki Chatni  को बड़े ही आसानी से बना सकेंगे। Read this- Egg-Keema


FAQ


Q- लहसुन की चटनी कैसे बनाये? 

Ans- चटनी बनाने के लिए पहले लहसुन, लाल या हरा मिर्च, नमक को मिक्सर में पिसकर उसे निकाल ले। फिर एक कढ़ाई में एक स्पून तेल को गरम करे। अब उसमें मंगरैला का तड़का लगाये। उसके बाद पिसा हुआ मिर्चा, नमक, लहसुन को डालकर भुन ले और उसमें थोड़ा सा मीट मसाला और थोड़ा सा पानी डालकर पका ले। 

Q- हरे लहसुन की चटनी कैसे बनाते हैं? 

Ans- हरे लहसुन की चटनी बनाने के लिए, धनिया की पत्ती, हरे लहसुन की पत्ती, हरा मिर्चा, नमक, इन सबका मिश्रण बनाके सिलबाट या मिक्सर में पिसकर तैयार किया जाता हैं। 

Q- लहसुन  टमाटर की चटनी कैसे बनाते हैं? 

Ans- इस चटनी को बनाने के लिए, थोड़े लहसुन, धनिया की पत्ती, नमक, टमाटर, अदरक हरा या लाल मिर्च को मिश्रण करके सिलबाट पर या मिक्सर में थोड़ा- थोड़ा पानी डालकर बारीक पिस ले। जिससे की चटनी में अच्छा टेस्ट आ जाये। 

Q- प्याज की चटनी बनाने की विधि? 

Ans- चटनी बनाने के लिए, प्याज, टमाटर, थोड़ा लहसुन, स्वादानुसार लाल मिर्च को एक बर्तन में पहले उबाल ले। थोड़ी देर उबलने के बाद गैस का फ्लेम बंद कर ले और उसे ठंडा होने दे। फिर उसे एक सिलबाट या मिक्सर में बारीक पिस ले। अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम करे। फिर उसमें पिसा हुआ प्याज,  टमाटर, लहसुन, मिर्च , और नमक डालकर उसे थोड़ी देर भुन ले। जिससे एक नया टेस्ट आ जाये। और चटनी तैयार हो गई।

Q-लहसुन की चटनी खाने से क्या होता है?

Ans- लहसुन की चटनी खाने के बहुत सारे फायदे है। इसको खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है, मधुमेह को नियंत्रित करता है, पाँचन क्रिया में सुधार होता हैं। इम्युनिटी शक्ति को मजबूत बनाता हैं, गैस की समस्या को सुधार करता हैं।, और जोड़ो के दर्द से आराम देता हैं। 

Q-लहसुन को लंबे समय तक कैसे रखें?

Ans- लहसुन को सुरक्षित रखने के लिए एयर टाइट प्लास्टिक डिब्बे में लहसुन के छिल्के उतारकर उसे रखने से काफी लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। 

Q- धनिया, मिर्च की चटनी? 

Ans- इस टेस्टी चटनी को बनाने के लिए, सिलबाट या मिक्सर में अपने खाने के अनुसार लहसुन, 3-4 हरा मिर्च, नमक, धनिया, का मिश्रण करके डालकर पिस ले।