Aam ki chatni

                      Aam ki chatni


गर्मी के मौसम में हरे भरे खट्टे , चटपते, तीखे Aam ki chatni जो थाली में आते ही खाने के टेस्ट को दोगुना बढ़ा देती है। जिसे दाल, चावल, सब्जी और रोटी के साथ बहुत ही पसंद किया जाता है। आम और पुदीना जो कि गर्मी के मौसम में ज्यादातर मार्केट में बड़े आसानी से मिल जाते है। और इनके मिश्रण से बने इस टेस्टी रेसिपी से कोई अछूता नहीं रह पाता है। जो कुछ मिनटो में तैयार भी हो जाती है। 


Aam ki chatni

Aam ki chatni

आम और पुदीना इन दोनों का मेल काफी गुणकारी होता है। जिसमें कई सारे विटामिन और पोषक तत्व पाये जाते है। आम में विटामिन C, विटामिन K, विटामिन E, फाइबर इत्यादि जो स्किन और इम्युनिटी सिस्टम को स्वस्थ रखता है। और पुदीना में विटामिन C, विटामिन A, सोडियम, पोटैशियम, आदि तत्व मौज़ूद रहते हैं। जो स्वास्थ के लिए फायदेमंद होता है। जिसका सेवन हर रोज सीमित मात्रा में किया जा सकता है। जिस प्रकार ये स्वाद में चटपटा होता है। वैसे ही वह बनाने में भी आसान होता है। तो इस लेख में हम इसे बनाने के बारे में विस्तार से बताते है। 

               

                           विशेष सामग्री


  • आम 2 कटे हुए
  • पुदीना पत्ती
  • हरा मिर्च 5-6
  • लहसुन 6-7 कली
  • नमक स्वादानुसार
  • काला नमक 1 चुटकी
  • चीनी 1/2 🥄स्पून

5-6 व्यक्तियों के लिए पर्याप्त Aam ki chatni


पढ़े:- Lahsun Ki Chatni

बनाने की विधि:-


👉सबसे पहले कच्चे आम के छिल्के को उतार ले। फिर उसे धोकर छोटे - छोटे टुकड़ो में काट ले। और प्लेट में अलग रख ले।

👉अब एक प्लेट में लहसुन, हरा मिर्च, पुदीना पत्ती, नमक, काला नमक, और चीनी को ले। 

👉फिर मिक्सर में कच्चे आम के साथ इन मिश्रण को डालकर 1 मिनट तक अपने खाने के अनुसार पानी डालकर पिस ले। 

👉और प्लेट में अलग रख ले। 
पढ़े:- mungfali ki chatni


Conclusion:-


आम के छिल्के ठीक से उतारे, अन्यथा चटनी में कसैलापन लगेगा। और चटनी में थोड़े पुदीना पत्ती को डाले। जिससे थोड़ा थोड़ा पुदीने का टेस्ट आये। आप इस मिक्सर या सिलबाट पर भी पिस सकते है। आप इस विधि को पढ़कर बिल्कुल आसानी से Aam ki chatni बना सकेंगे। 


अक्सर पूछे गये प्रश्न:-👇



Q-आम की चटनी किस पर अच्छी लगती है?

Ans- मुख्य रूप से चटनी भोजन के साथ प्रतिदिन खाने वाला एक डिश है। अपने स्वाद के अनुसार अक्सर लोग किसी तीखी, या चटपटे डिश के साथ ज्यादा पसंद करते है। 

Q-आम की चटनी कितने समय तक चलती है?

Ans-  आम चटनी को बनाने के बाद उसे 3-4 दिनों तक फ्रीज़ में सुरक्षित किया जा सकता है। 

Q-आम से क्या क्या चीज बनाई जा सकती है?

Ans- आम से कई प्रकार की चीज को बनाया जा सकता है। ताकि समय-समय पर अपने अनुसार खाया जा सके। जिसमें, मुरब्बा, अचार, चटनी, जूस, अमावट इत्यादि को बनाया जाता है। 

Q-खाने के लिए सबसे अच्छा आम कौन सा है?

Ans- भारत में आम की कई सारी प्रजाति पायी जाती हैं। जिसे लोग अपने स्वाद के अनुसार खाना पसंद करते हैं। जैसे दशहरी आम, लंगड़ा आम, चौसा आम, आदि पाये जाते हैं। जिसमें खास करके दशहरी आम और चौसा आम ज्यादा पसंद किया जाता है। जो कि लखनऊ में मलिहाबाग आम के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। 

Q-चटनी कितने प्रकार की होती है?

Ans- भारत में चटनी भोजन (व्यंजनो) के साथ खाने वाला सबसे विशेष डिश है। जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। मौसम के अनुसार तरह तरह की चटनियो को पसंद किया जाता है। इसके कई प्रकार है। जैसे - आवला की चटनी, लहसुन मिर्च की चटनी, पुदीना की चटनी, आम की चटनी, नारियल की चटनी, मूंगफली की चटनी, प्याज की चटनी, अदरक की चटनी, टमाटर की चटनी, बादाम की चटनी, इत्यादि। 

Q-चटनी बनाने की मुख्य सामग्री? 

Ans- भारत में चटनी सबसे पसंदीदा डिश है। जिसे लोग तरह- तरह के व्यंजनो के साथ खाना पसंद करते है। चटनी की कई किस्मे पायी जाती है। जिसमें मुख्य रूप से लहसुन, मिर्च, नमक, ही सबसे विशेष है। जिसे किसी भी प्रकार की चटनी को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। 

Q- आम की चटनी बनाने की विधि? 

Ans- आम की चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम के छिल्के को उतार ले। फिर उसे धोकर छोटे - छोटे टुकड़ो में काट ले। और प्लेट में अलग रख ले। अब एक प्लेट में लहसुन, हरा मिर्च, पुदीना पत्ती, नमक, काला नमक, और चीनी को ले। फिर मिक्सर में कच्चे आम के साथ इन मिश्रण को डालकर 1 मिनट तक अपने खाने के अनुसार पानी डालकर पिस ले।