Shimla mirch ki sabji/शिमला मिर्च की सब्जी

Shimla mirch ki sabji/शिमला मिर्च की सब्जी


साल के बारह महीने मिलने वाली शिमला मिर्च जो शहर के हर मार्केट में बड़े शान से बिकती है। जिसको खाने के कई सारे फायदे भी होते है। जिसे लोग बहुत ही पसंद भी करते है। तो हम बात कर रहे है, मसाले वाली Shimla mirch ki sabji/शिमला मिर्च की सब्जी की जिसे हर किसी पार्टी या शादी समारोह में तो अक्सर ही बड़े शौक से इसे बनवाया जाता हैं।

      

Shimla mirch ki sabji/शिमला मिर्च की सब्जी

Shimla mirch ki sabji/शिमला मिर्च की सब्जी

जिसे लोग नॉन रोटी, पुड़ी, कचौड़ी, चावल इत्यादि से बड़े चाव से इसे खाते है। इसको बनाने की विधि कोई मुश्किल नहीं है। बिल्कुल आसानी से आप इसे अपने किचन में बना सकते है। और डिनर में सर्व कर सकते हैं तो चलिए आज हम इसे बनाने के बारे में विधिपूर्वक बताते है। 


आवश्यक सामग्री


  • शिमला मिर्च 250 ग्राम
  • तेल 3 बड़े 🥄स्पून
  • प्याज 3 बारीक कटे हुए 
  • लाल मिर्च पाउडर 1/2 🥄स्पून 
  • नमक स्वादानुसार
  • टमाटर 2 बारीक कटे हुए
  • लहसुन का पेस्ट 1 🥄स्पून
  • हल्दी पाउडर 1/2 🥄स्पून
  • जीरा 1/2 🥄स्पून
  • धनिया पाउडर 1 🥄स्पून
  • गरम मसाला 1/2 🥄स्पून
  • कश्मीरी मिर्च 1/4 🥄स्पून

4-5 व्यक्तियों के लिए पर्याप्त Shimla mirch ki sabji/शिमला मिर्च की सब्जी

Read-Lauki-Ki-Sabji

बनाने की विधि-


  • शिमला मिर्च को पहले साफ से धुलकर उसे अपने अनुसार थोड़ा बड़े आकार में काट ले। इसके साथ दो प्याज को बारीक और एक प्याज को बड़े टुकड़े में काटकर उसके परत को अलग कर ले।                                                                                                                                                     

    Shimla mirch ki sabji/शिमला मिर्च की सब्जी

  • फिर एक कढ़ाई में एक स्पून तेल को गरम करे। उसमें कटे शिमला मिर्च और बड़े आकार के कटे प्याज को डालकर थोड़ी देर तल ले।                                                                                                                     
  • फिर कढ़ाई में 2 स्पून तेल को गरम करे। अब उसमें जीरा डालकर तड़का लगा ले। उसके बाद बारीक कटे प्याज को ब्राउन होने तक भून ले।                                                                
  • अब उसमें धनिया पाउडर, गरम मसाला, हल्दी, लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च, और कश्मीरी मिर्च डालकर थोड़ी देर भून ले।                                                         
  • Read-testy-masala-bhindi
  • फिर उसमें टमाटर, और नमक डालकर थोड़ी देर ढककर पकने दे। जब तेल छोड़ दे, तब अपने ग्रेवी के अनुसार पानी डाल दे। और थोड़ी देर पकने दे।                                                    

  • पकने के बाद उसमें शिमला मिर्च, और प्याज डालकर 5 मिनट ढक दे। उसके बाद गैस का फ्लेम बंद कर दे।      


Conclusion-


कच्चेपन का स्वाद न आये, इसके लिए प्याज और शिमला मिर्च दोनों को तल ले। मसाले को अच्छी तरह भून ले। ग्रेवी पकने के बाद ही शिमला मिर्च को उसमें डाले। अब इस रेसिपी Shimla mirch ki sabji/शिमला मिर्च की सब्जी को बड़े ही आसानी से बना सकेंगे। 


FAQ-


Q- प्याज और शिमला मिर्च की सब्जी कैसे बनाये ? 

Ans- एक कढ़ाई में प्याज और शिमला मिर्च को काटकर उसे थोड़ा तल ले। फिर थोड़ा बारीक प्याज को डालकर उसे ब्राउन करे। अब उसमें धनिया पाउडर, गरम मसाला, हल्दी, लहसुन का पेस्ट,लाल मिर्च, और कश्मीरी मिर्च डालकर थोड़ी देर भून ले। फिर उसमें टमाटर, और नमक डालकर थोड़ी देर ढककर पकने दे। जब तेल छोड़ दे, तब अपने ग्रेवी के अनुसार पानी डाल दे। और थोड़ी देर पकने दे। पकने के बाद उसमें शिमला मिर्च, और प्याज डालकर उसे चलाकर फ्लेम बंद कर दे। 

Q- शिमला मिर्च बनाने की सामग्री? 

Ans- शिमला मिर्च को बनाने के लिए तेल, हल्दी, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया पाउडर,लहसुन का पेस्ट, कश्मीरी मिर्च, जीरा प्याज टमाटर, शिमला मिर्च, आलू (वैकल्पिक), पनीर (वैकल्पिक) 

Q- शिमला मिर्च खाने के फायदे? 

Ans- शिमला मिर्च खाने के अनेको फायदे हैं। जो स्वास्थ के लिए काफी लाभदायक होते है। इसमें विटामिन A, विटामिन C, विटामिन k,पाये जाते है, जो आँख और त्वचा के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं। 

Q-शिमला मिर्च से क्या बनाया जा सकता है?

Ans- शिमला मिर्च को एक सदाबहार सब्जियों में गिना जाता हैं। जिसे तरह - तरह से खाने में इस्तेमाल किया जाता हैं जैसे इसे सब्जी, कलौन्जी, भरता, पकौड़ा, और कई तरह के नास्ते में इसका इस्तेमाल किया जाता है। 

Q-शिमला मिर्च में कौन से विटामिन पाए जाते हैं?

Ans- शिमला मिर्च में कई सारे विटामिन पाये जाते हैं। इसमें विटामिन A, विटामिन C, विटामिन K, और फाइबर भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। जिसको खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। 

Q-क्या रोज शिमला मिर्च खाना ठीक है?

Ans- हाँ, शिमला मिर्च हरी- भरी विटामिन युक्त सब्जी हैं। जिसे खाना स्वास्थ के लिए फायदेमंद है। जिसका सेवन हर रोज एक उचित मात्रा में किया जा सकता हैं। 

Q-शिमला मिर्च की तासीर क्या होती है?

Ans- शिमला मिर्च की तासीर हल्की गर्म होती हैं। जिसको खाने से सर्दी, जुखाम, और खासी से जल्दी आराम मिल जाती हैं। 

Q- आलू शिमला मिर्च की सब्जी कैसे बनाये? 

Ans- आलू और शिमला मिर्च को धुलकर अपने खाने के अनुसार छोटे आकार में काट ले। अब कढ़ाई में तेल को गरम करे। फिर उसमें कटा लहसुन, प्याज, हरा मिर्च, डाल दे। हल्का ब्राउन होने तक हल्के फ्लेम पर भुन ले। फिर आलू और शिमला मिर्च को थोड़ी देर ब्राउन होने तक पका ले। अब कटा हुआ  टमाटर, चाट मसाला, नमक स्वादानुसार डालकर उसे थोड़ी देर पकाये।