Testy Bharta Recipe/बैंगन का टेस्टी भरता


व्यंजनो में भरता एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश है। जिसे परंपरागत तौर पर आज भी इसे बहुत ही पसंद किया जाता हैं। ये बिल्कुल शुद्ध और शाकाहारी डिश हैं। तो फिर चाहें शहर हो या गाँव, होटल हो या ढाबा हर जगह ये अपने स्वाद से पहचाना जाता हैं। हर शादी, पार्टी, में इसे बखुब ही बनवाया जाता है। जो कुछ मिनटो में बनकर तैयार हो जाती है। Testy Bharta Recipe/बैंगन का टेस्टी भरता बनाने के लिए बैंगन और कुछ सामग्री की जरूरत पड़ती हैं। जो किचन में आसानी से मिल जाती हैं।

                                                                                             

Testy Bharta Recipe/बैंगन का टेस्टी भरता

Testy Bharta Recipe/बैंगन का टेस्टी भरता


इस डिश को रोटी, लिट्टी, और चपाती के साथ खाकर आनंद उठाया जाता हैं। स्वाद से भरपूर इस रेसिपी के खाने के अनेकों फायदे है। जैसे, कब्ज़, एसिडिटी, से संबंधित समस्या से राहत देता है। हल्का चिकना और कम मसाले के कारण ये पेट के लिए काफी फायदेमंद हैं। इस रेसिपी को बनाने की विधि बिल्कुल आसान हैं।  तो आईये आज हम इस रेसिपी को विधिपूर्वक बनाने के बारे में जानकारी देते हैं। जिसे इसे आसानी से बनाया जा सके। 



सामग्री

  • बैंगन 1/2 kg
  • प्याज 3 मीडियम कटे हुए
  • टमाटर 3 कटे हुए
  • हरी मिर्च 2-3 कटे हुए
  • लाल मिर्च 1/2 🥄स्पून
  • हरी धनिया आवश्यकतानुसार
  • अदरक कद्दूकश किया हुआ एक टुकड़ा
  • लहसुन 7-8 कली कटे हुए
  • हल्दी 1/2 🥄स्पून
  • हिंग 1 चुटकी
  • गरम मसाला 1/2 🥄स्पून
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल 3 🥄स्पून

4-5 व्यक्तियों के लिए उत्तम Testy Bharta Recipe/बैंगन का टेस्टी भरता

बनाने की विधि-

  • सबसे पहले बैंगन को साफ से धूल ले। धूलने के बाद उसे बड़े-बड़े टुकड़ो में काट ले। और एक स्पून तेल कुकर में डालकर उसे 3 सिटी लगने तक हल्के फ्लेम पर उबाल ले। 


बैंगन का टेस्टी भरता/Testy Bharta Recipe

  • कुकर ठंडा होने पर बैंगन के छिलके निकालकर अलग कर दे। अब एक कढ़ाई में तेल डालकर उसको गरम करे। गरम होने पर उसमें हिंग, लहसुन, हरी मिर्च, और प्याज डालकर उसे हल्का ब्राउन होने तक भून ले। 

  • फिर उसमें टमाटर, अदरक, हल्दी, नमक, गरम मसाला, और लाल मिर्च डालकर उसे थोड़ी देर गलने दे।                             

  • तेल आने के बाद उसमें बैंगन को डालकर उसे थोड़ी देर चलाते रहे।                                                                                    

बैंगन का टेस्टी भरता/Testy Bharta Recipe

  • जब बैंगन का पानी सुखकर हल्का हो जाये। तब उसमें धनिया की पत्ती उसमें डालकर चला ले। और उसे सर्व करे। 


Conclusion


बैंगन को उबालने के लिए तेल का प्रयोग जरूर करे, अन्यथा वह कुकर में चिपक जायेंगे। और बैंगन को उबलने के बाद उसके छिलके ज़रूर उतार ले। और  टमाटर को अच्छे से पकने के बाद ही उसमें बैंगन को मिलाये। ताकि स्वाद अच्छा आये। हमें उम्मीद हैं कि आप इस नई रेसिपी Testy Bharta Recipe/बैंगन का टेस्टी भरता को बड़े ही आसानी से बना सकेंगे। 


FAQ


Q-बैंगन से क्या क्या बनाया जा सकता है?

Ans- बैंगन को कई प्रकार से खाने में इस्तेमाल किया जाता हैं। ज्यादातर इसको सब्जी, भरता और पकौड़ी में इस्तेमाल किया जाता है।

Q-बैंगन खाने से क्या फायदा होता है?

Ans- बैंगन खाने से अनेकों फायदे हैं। जैसे, ब्लूडप्रेसर्, शुगर, पाचन की समस्या, जोड़ो में दर्द की समस्या, आदि में हमारी काफी मदद करता है। 

Q- भरता बनाने की विधि? 

Ans- भरता बनाने की विधि बहुत ही आसान हैं। इसको बनाने के लिए बैंगन को धुलकर उसे बड़े आकार में काटकर कुकर में तेल डालकर उसे उबाल ले। उसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालकर बारी- बारी उसमें हिंग, प्याज, मिर्च, लहसुन, अदरक, टमाटर, हल्दी, नमक, इन सबको अच्छे से तेल आने तक पका ले। तेल आने पर उसमें बैंगन को डालकर थोड़ी देर उसका पानी अपने अनुसार सुखा ले। और आखिर में मसाला और धनिया की पत्ती उसमें मिला ले। 

Q- भरता बनाने की सामग्री? 

Ans भरता बनाने के लिए कुछ सामग्री की ज़रूरत होती है। जैसे, बैंगन, टमाटर, प्याज, लहसुन, मिर्च, अदरक, मिर्च, धनिया पत्ती, तेल, मसाला, हिंग, हल्दी, नमक इत्यादि जो कि किचन में आसानी से मिल जाते हैं। 

Q- आलू का भरता बनाने की विधि? 

Ans- आलू को एक कुकर में उबाल ले, और उनके छिल्के अलग कर ले। फिर टमाटर को एक पैन में भुन ले। भुनने के बाद आलू और टमाटर को मैस कर ले। अब उसमें लहसुन, मिर्च, नमक को पिसकर मिला ले। और सरसो का तेल डालकर अच्छे से मिला ले। और आखिर में धनिया की पत्ती डाल ले।