Besan ka halwa:: बेसन हलवा रेसिपी

       Besan ka halwa:: बेसन हलवा रेसिपी


जब मीठे रेसिपी की बात होती है तो मूहॅ में पानी जरूर आ जाता है। तब चाहें वह हलवा ही क्यों न हो। हलवा की भी कई किस्मे पायी जाती है। जिसमें गाजर का हलवा, लौकी का हलवा, सूजी का हलवा इत्यादि लेकिन आज हम Besan ka halwa::बेसन हलवा रेसिपी बनाने के बारे में जानकारी देंगे। जो खाने में बहुत ही टेस्टी डिश है। और बनाने में भी बहुत आसान है। जो कुछ मिनटो में रेडी हो जाता है। 



Besan ka halwa:: बेसन हलवा रेसिपी

Besan ka halwa:: बेसन हलवा रेसिपी


मुख्य रूप से बेसन, चीनी, मेवा से बने इस रेसिपी का स्वाद काफी लाजवाब होता है। इसे घर पर किसी पार्टी इत्यादि पर बनाया जा सकता है। बेसन में कई सारे गुण पाये जाते है। जो स्वास्थ के लिए बिल्कुल फायदे मंद होता है। किन्तु मधुमेह रोगी को इसे खाने की मनाही होती है। बेसन पेट से संबंधित समस्या, को बेहतर बनाने में मदद करता है।

                          आवश्यक सामग्री


  • बेसन 150 ग्राम
  • चीनी 100 ग्राम
  • दूध डेढ़ कप
  • देशी घी 1/2 कप
  • इलाइची पाउडर
  • किशमिश 10-12 दाने
  • बादाम 6-8 दाने

4-5 व्यक्तियों के लिए पर्याप्त Besan ka halwa:: बेसन हलवा रेसिपी

बनाने की विधि:-


👉एक कढ़ाई में घी को गर्म करे। गरम होने पर उसमें बेसन को डालकर हल्के फ्लेम पर भुनते रहे। Read more:- nariyal ke laddu nariyal-ke-laddu-nariyal-laddu


Besan ka halwa:: बेसन हलवा रेसिपी


👉हल्का ब्राउन होने पर उसमें दूध को डालकर हल्के फ्लेम लगातार चलाते रहे। थोड़ी देर में जब दूध गाढ़ा होने लगे, तब उसमें मेवा डाल दे और चला ले। 

👉फिर उसके बाद चीनी और इलाइची पाउडर को डालकर चीनी गलने तक पका ले। 
👉अब गैस का फ्लेम बंद कर दे। 


Conclusion:-


बेसन को बिल्कुल हल्के फ्लेम पर ही भुने, ताकि बेसन जल न जाये। दूध डालने के बाद उसे लगातार हल्के फ्लेम पर चलाते रहे। जिससे कि उसमें गुटके न पड़े। दूध गाढ़ा होने पर ही उसमें मेवा, चीनी और इलाइची पाउडर को डाले। ताकि एक नया टेस्ट आये। अब इस विधि को पढ़कर बड़े ही आसानी से Besan ka halwa:: बेसन हलवा रेसिपी बना सकेंगे। पढ़े:- Besan ke laddu


अक्सर पूछे गये प्रश्न:-👇


Q-बेसन कितने दिन तक खराब नहीं होता है?

Ans- बेसन को सुरक्षित रखने के लिए उसे एक प्लास्टिक के एयर टाइट डिब्बे में रखने से उसे लंबे समय तक रखा जा सकता है। जिससे बेसन में नमी न जा सके। 

Q-बेसन कब खाना चाहिए?

Ans- बेसन पाचन क्रिया को मजबूत बनाने और पेट को साफ रखने में काफी मदद करता है। जिस कारण इसे हर रोज सुबह खाने या शरबत पीने से काफी फायदे मंद होता है। 

Q- बेसन हलवा की सामग्री? 

Ans- इस टेस्टी रेसिपी को बनाने के लिए बेसन, दूध, चीनी, किशमिश, इलाइची पाउडर, बादाम, देशी घी इत्यादि को उसमें डालकर तैयार किया जाता है। 

Q- क्या बेसन का हलवा सर्दी के लिए अच्छा है?

Ans- हाँ, बेसन का तासीर गर्म होता हैं। जिस कारण इसे सर्दी में ज्यादा पसंद किया जाता है।

Q- बेसन के लड्डू कैसे बनाये? 

Ans- बेसन का लड्डू बनाने के लिए एक कढ़ाई में बेसन को घी में हल्के फ्लेम पर भुने। जब वो हल्का ब्राउन और दानेदार हो जाए, तो उसे किसी बर्तन में निकाल कर थोड़ी देर ठंडा कर ले।अब चीनी का बूरा बनाने के लिए एक कढ़ाई में चीनी और थोड़ा पानी डालकर हल्के फ्लेम पर मेल्ट करते रहे। जब वह गाढ़ा होने लगे तब उसे लगातार चलाते रहे। जब तक वह बुरादा न बन जाये। उसके बाद उसे बेसन में मिलाकर, इलाइची  पाउडर, को डालकर थोड़ी देर रख दे। फिर अपने अनुसार लड्डू को बना ले। 

Q-बेसन का हलवा विधि? 

Ans- इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में घी को गर्म करे। गरम होने पर उसमें बेसन को डालकर हल्के फ्लेम पर भुनते रहे। हल्का ब्राउन होने पर उसमें दूध को डालकर हल्के फ्लेम लगातार चलाते रहे। थोड़ी देर में जब दूध गाढ़ा होने लगे, तब उसमें मेवा डाल दे और चला ले। फिर उसके बाद चीनी और इलाइची पाउडर को डालकर चीनी गलने तक पका ले। 

Q-बेसन में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

Ans- बेसन विटामिन का एक अच्छा स्रोत है जिसमें विटामिन B1, विटामिन B2, विटामिन B9 , विटामिन C, विटामिन D, कैल्शियम आदि पाये जाते है। जो स्वास्थ के लिए फायदेमंद होता है।