Besan ki sabji::Besan chilla recipe
आज हम बनायेगे बेसन की सबसे टेस्टी और आसान रेसिपी। जो स्वाद में मछली से भी बढ़कर है। मुख्य रूप से चने के दाल को पिसकर बनाये गये इस Besan ki sabji::Besan chilla recipe जो बनाने में बिल्कुल आसान और स्वाद में चटपटी और हल्की तीखी होती है। जिसे बच्चे, हो या बड़े हर किसी को बहुत पसंद आती है। अब जब कभी हरी सब्जी से मन भर जाये, तो आप इस रेसिपी को बनाकर टेस्ट कर सकते है।
Besan ki sabji:: Besan chilla recipe
बेसन स्वास्थ के लिए बिल्कुल लाभदायक होता है। जिसमें कई सारे विटामिन, प्रोटीन, आयरन, फाइबर,पाये जाते है। जो पाँचन क्रिया को सही रखने, पेट को साफ करने, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने, में सहायक होता है। बेसन से कई प्रकार की रेसिपी ( बेसन का हलवा, बेसन का सत्तू, बेसन का लड्डू, बेसन की रोटी, कई सारी मिठाई ) इत्यादि को तैयार किया जाता है। तो चलिए आज हम बेसन से एक नये डिश को बनाने के बारे बतायेगे।
विशेष सामग्री
4-6 व्यक्तियों के लिए पर्याप्त Besan ki sabji::Besan chilla recipe
बनाने की विधि:-
👉एक बर्तन में बेसन ले। उसमें हल्का नमक, जीरा पाउडर 1 चुटकी, एक चुटकी हल्दी, और एक चुटकी लाल मिर्च इन सबका मिश्रण करके उसमें पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर ले। gatte ki sabji
👉अब एक फ्राई पैन या तवे पर एक चम्मच तेल डाले। तेल गरम होने पर गाढ़े घोल को उसपर डाले, और किसी बड़े चम्मच से रोटी की तरह गोल-गोल फैला ले। और हल्के फ्लेम पर पकाये।
👉एक तरह हल्का ब्राउन होने पर उसे दोनों किनारों से मोड़ दे। इस तरह करके सबको बना ले। और अपने खाने के अनुसार टुकड़ो में काट ले।
👉अब एक कढ़ाई में तेल को गरम करे। और उसमें मेथी को डाले। मेथी ब्राउन होने पर उसमें लहसुन का पेस्ट, सरसों का पेस्ट, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, को डालकर तेल आने तक भुन ले।
👉फिर टमाटर, और नमक को डालकर ढककर अच्छे से पका ले। टमाटर पकने के बाद अपने ग्रेवी के अनुसार पानी डालकर पका ले।
👉अब तले हुए बेसन के टुकड़े को उसमें डालकर गैस का फ्लेम बंद कर दे। और आखिर में धनिया पत्ती डाल दे।
Conclusion-
बेसन के घोल में ज्यादा पानी न डाले, इसे गाढ़ा ही बनाये। तवे पर घोल को डालकर हल्के फ्लेम पर पकने दे। बेसन को तवे पर एक तरफ से ही पकाये। और उसे फोल्ड कर दे। मसाला पकने के बाद ही उसमें अपने अनुसार पानी डाले। इस सरल विधि को पढ़कर आप बिल्कुल आसानी से Besan ki sabji::Besan chilla recipe को बना सकेंगे। besan ka halwa
अक्सर पूछे गये प्रश्न:-👇
Q- बेसन में कौन सा विटामिन पाया जाता है?
Ans- बेसन में कई सारे प्रोटीन व पोषक तत्व पाये जाते है। जिसमें कैल्शियम, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन b6, विटामिन k, पाये जाते है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है। जिससे कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने, वजन को कम करने, पेट को साफ रखने , आदि कई अन्य समस्याओ में मदद करता है।
Q- बेसन से कौन कौन सी रेसिपी को तैयार किया जाता है?
Ans- बेसन अधिकतर खाने में इस्तेमाल किया जाने वाला एक विशेष सामग्री है। जिसकी मदद से कई सारी रेसिपी को तैयार किया जाता है। इनसे बनने वाले मुख्य रूप से ( बेसन के लड्डू, हलवा, पकौड़ी, सब्जी, रोटी, सत्तू, गट्टा,) मिठाई आदि को तैयार किया जाता है।
Q- बेसन की सब्जी की आवश्यक सामग्री?
Ans- इस रेसिपी को टेस्टी बनाने के लिए बेसन, तेल, टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च, नमक, जीरा, सरसों, धनिया पत्ती, मेथी इत्यादि को डालकर उसे बेहद टेस्टी बनाया जाता हैं।
Q- बेसन की रोटी कैसे बनाये?
Ans- सबसे पहले एक बर्तन में आटा ले, फिर उसमें बेसन को डाले। अब उसमें जीरा डाले। और पानी मिलाकर आटे के अनुसार गुथ ले। और तवे पर उसकी रोटी बना ले।
Q- बेसन का शरबत बनाने की विधि?
Ans- एक कढ़ाई में बेसन को भुन ले। फिर किसी गहरे बर्तन में उसे डाल दे। अब उसमें छोटे बारीक प्याज, हरा मिर्च, नमक, नीबू, चाट मसाला को डालकर उसे अच्छे से मिला ले।
Q- बेसन कब खाना चहिए?
Ans- बेसन को अक्सर सुबह के समय ज्यादा पसंद किया जाता है। जिसे सत्तू या शरबत में इस्तेमाल किया जाता है।
Q- बेसन किस चीज से तैयार किया जाता है?
Ans- शुद्ध बेसन को तैयार करने के लिए सूखे हुए चने, या सूखे हुए मटर के छिल्के को मशीन से उतारकर, उसे मिक्सर मशीन द्वारा बारीक पिसा जाता हैं।