Gatte ki sabji::

                          Gatte ki sabji::


खाने में टेस्टी, और बनाने में भी बिल्कुल आसान जिसे देखते ही मूहॅ में पानी आ जाये। जो राजस्थान की सबसे मशहूर Gatte ki sabji के नाम से आज भी जाना जाता हैं। धीरे- धीरे अब हर राज्य की पसंद बनता जा रहा हैं। बेसन से बने इस गाढ़े मसालेदार रेसिपी को इस विधि को पढ़कर बड़े ही सरल तरीके से घर पर बनाया जा सकता हैं। 


Gatte ki sabji

Gatte ki sabji::

इस रेसिपी को बनाने के लिए मुख्य रूप से बेसन, और मसालों की जरूरत होती है। जिसमें बेसन को जमाकर उसे टुकड़ो में काटकर उसे ग्रेवी में पकाया जाता है। अब जब भी कभी राजस्थानी रेसिपी का स्वाद लेने का मन हो, तब ज्यादा सोचने की बात नही है। झटपट इसे तैयार किया जा सकता है। तो चलिए आज हम इस डिश को बनाने के बारे में विधिपूर्वक जानकारी देते है। 

                           

                                       आवश्यक सामग्री


  • बेसन 250 ग्राम
  • तेल 4 बड़े 🥄स्पून
  • जीरा 1/2 🥄स्पून
  • लाल मिर्च 1🥄स्पून
  • गरम मसाला 1/2 🥄स्पून
  • कश्मीरी मिर्च 1/2 🥄स्पून
  • प्याज 2 मीडियम साइज
  • टमाटर 2 कटे हुए
  • लहसुन का पेस्ट
  • नमक स्वादानुसार
  • कस्तूरी मेथी
  • तेजपत्ता 1-2
  • हल्दी 1/2 🥄स्पून

4-6 व्यक्तियों के लिए पर्याप्त Gatte ki sabji::


बनाने की विधि:-

 

👉पहले एक बर्तन में बेसन ले, उसमें जीरा, हल्दी, थोड़ा नमक, को अच्छे से मिलाकर उसमें पानी डालकर घोल बना ले। 

👉फिर कढ़ाई में 1 स्पून तेल को गर्म करे। अब कढ़ाई में घोल को डालकर मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते रहे। जब वह सुख जाए तब एक प्लेट में थाली पर तेल लगाकर उसपर 1/2 इंच मोटे आकार में फैला दे। 
👉थोड़ी देर बाद जब वह जम जाये तब उसे अपने अनुसार किसी आकार में काट ले। 
👉अब कढ़ाई में तेल डालकर गरम करे। गरम होने पर उसमें कटे हुए बेसन के गट्टो को डालकर तल ले। और अलग प्लेट में रख ले। 
👉अब उसमें तेजपत्ता डाले, फिर कटे हुए प्याज को डालकर हल्का ब्राउन कर ले। अब उसमें लाल मिर्च, गरम मसाला, हल्दी, लहसुन का पेस्ट, कश्मीरी मिर्च को डालकर थोड़ा भुन ले। भुनने के बाद उसमें  टमाटर, नमक, को मिलाकर तेल छोड़ने तक भुन ले।

👉तेल आने के बाद उसमें अपने ग्रेवी के अनुसार पानी डाल ले। और कस्तूरी मेथी को मिला दे। अन्य रेसिपी :- besan-ki-sabji-besan-chilla-recipe

👉जब ग्रेवी पक जाये, तब उसमें बेसन के गट्टो को डालकर ढक दे। और गैस का फ्लेम बंद कर दे। 


Conclusion- 


बेसन का घोल बनने के बाद उसे कढ़ाई में डालकर लगातार चलाते रहे, वरना बड़े- बड़े गुटके पड़ने लगेंगे। जमे बेसन थाली में फैलाने के लिए थाली या प्लेट पर तेल का प्रयोग करे। इसे भी पढ़े:- kaddu ki sabji जिससे टुकड़े आसानी से निकल जाये। हल्के फ्लेम पर बेसन के गट्टे को तले। मसाले को हल्के फ्लेम पर भुने, ताकि टेस्ट अच्छा आये। ग्रेवी पकने के बाद ही उसमें गट्टे को मिलाये। आशा करता हूँ कि इस टेस्टी Gatte ki sabji::  को बड़े ही आसानी से बना सकेंगे। 


अक्सर पूछे गये प्रश्न:-👇


Q-गट्टा किस चीज से बनता है?

Ans- गट्टे को बनाने के लिए मुख्य रूप से बेसन का इस्तेमाल किया जाता हैं। जोकि आसानी से गलने और पचने में सहायक होता है। 

Q- क्या बेसन के गट्टे हेल्दी है?

Ans- हाँ, मुख्य रूप से बेसन स्वास्थ के लिए हेल्थि हैं। निरंतर बेसन का सत्तू, या बेसन का शरबत पीने से पेट से संबंधित कई बीमारियों से आराम पाया जा सकता है। 

Q-रोजाना बेसन खाने से क्या होता है?

Ans- रोजाना एक सीमित मात्रा में बेसन खाने से पाँचन से संबंधित, गैस की समस्या, और पाँचन क्रिया को मजबूत बनाने में सहायक होता हैं। 

Q-बेसन को पचने में कितना समय लगता है?

Ans- बेसन स्वास्थ के लिए बिल्कुल फायदेमंद हैं। जिससे पेट से संबंधित कई समस्या से आराम मिलता हैं। इसको पचने में ज्यादा समय नहीं लगता हैं। जो 2-3 घंटे में पच जाता हैं। 

Q- गट्टे बनाने की सामग्री? 

Ans- गट्टे को टेस्टी बनाने के लिए निम्न सामग्री की जरूरत पड़ती हैं। जैसे- बेसन, तेल, हल्दी, नमक, टमाटर, प्याज, लहसुन का पेस्ट, जीरा, कस्तूरी मेथी, गरम मसाला, लाल मिर्च, कश्मीरी मिर्च, तेजपत्ता, इत्यादि को डालकर उसे टेस्टी बनाया जाता हैं। 

Q- बेसन का घोल कैसे जमाये? 

Ans- गट्टे को बनाने के लिए पहले बेसन को एक बर्तन में निकाल ले। फिर उसमें, जीरा, हल्दी, नमक को अच्छे से मिलाकर उसमें पानी डालकर घोल तैयार कर ले। अब एक कढ़ाई में थोड़े तेल को गर्म करे। फिर कढ़ाई में घोल को डालकर मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते रहे। जब वह सुख जाए तब एक प्लेट में थाली पर तेल लगाकर उसपर 1/2 इंच मोटे आकार में फैला दे। थोड़ी देर बाद जब वह जम जाये तब उसे अपने अनुसार किसी आकार में काट ले। 

Q- गट्टे को कितने देर तले? 

Ans- गट्टे को हल्के फ्लेम पर तले, जब तक कि वह हल्का ब्राउन न हो जाये। हल्का ब्राउन होने पर उसे प्लेट में निकाल ले।