Motichur laddu//Motichur laddu recipe

Motichur laddu//Motichur laddu recipe


परंपरागत तौर पर पूरे भारत में स्वादिष्ट मिठाईयो में Motichur laddu//Motichur laddu recipe ही काफी प्रसिद्ध है। जो कि हर शहर हर मार्केट में बड़े ही आसानी से मिलते है। हर बड़े-बड़े त्योहारों, और शादी समारोह इत्यादि पर इसकी मांग बखूब ही रहती है। मुख्य रूप से बेसन की बूंदी से बने इस ताजे लड्डू का स्वाद बच्चे हो या बड़े सबको बहुत भाता है। 


Motichur laddu//Motichur laddu recipe

Motichur laddu//Motichur laddu recipe

अब हर किसी पार्टी या त्योहार पर आपको बाजार से इसे खरीदना नहीं पड़ेगा। इस विधि को पढ़कर आप आसानी से बना सकेंगे। जिसे बनाने के लिए बेसन और कुछ सामग्री की जरूरत होती है। चासनी से बने इस रेसिपी को मधुमेह के रोगियों को खाने की मनाही होती है। तो चलिए आज हम इस लेख में गर्मागर्म ताज़े लड्डू को बनाने के बारे में विस्तार से बताते है। 


                          आवश्यक सामग्री


  • बेसन 200 ग्राम
  • चीनी 250 ग्राम
  • फूड कलर 1 चुटकी
  • घी 1/2 kg
  • मगज 1 🥄स्पून
  • काजू के टुकड़े ( वैकल्पिक) 

5-7 व्यक्तियों के लिए पर्याप्त Motichur laddu// Motichur laddu recipe


Read more:- rajbhog sweet rajbhog recipe


बनाने की विधि:-


  • एक बर्तन में बेसन को ले। और उसमें पानी को डालकर मीडियम गाढ़ा घोल तैयार कर ले। घोल बनाते वक़्त उसे लगातार चलाते रहे ताकि उसमें गुटकी न पड़े।            
  • जब घोल तैयार हो जाये, तब एक कढ़ाई में घी को डालकर हाई फ्लेम पर गरम करे। अब एक महीन साइज वाली छन्नी ले। 
  • अब एक कर्छुल की मदद से घोल को थोड़ा थोड़ा करके छन्नी में डाले। और अपने हाथों से उसे हल्के हल्के झटका दे। जिससे कि छोटी छोटी आकार में बूंदी निकले। और बूंदी निकलने पर उसे हल्का ब्राउन होने तक लगातार चलाते रहे।                            
  • जब बूंदी पक जाये तब उसे छन्नी की मदद से किसी बर्तन में निकाल ले। इस तरह सब बूंदी तैयार कर ले।                          
  • अब चीनी का घोल तैयार करने के लिए एक कढ़ाई गरम करे। उसमें चीनी, फूड कलर और थोड़ा पानी को डाले,   और चलाते रहे। जब उसमें उबाल आने लगे तब उसमें बूंदी को डाले। और उसे लगातार चलाते रहे। 
  • जब बूंदी पक जाये और थोड़ा सुख जाये तब उसमें मगज को डालकर मिला ले। और उसे ठंडा होने के लिए रख दे।
  • ठंडा होने पर अपने हाथों पर पानी लगाकर अपने अनुसार लड्डू का आकार दे। इस तरह करके सब लड्डू तैयार कर ले।
  •  पढ़े:- nariyal ke laddu nariyal laddu


Conclusion-


बेसन के घोल को बहुत गाढ़ा न करे ताकि घोल छन्नी से आसानी से छन जाये। लड्डू को बनाने के लिए महीन छन्नी का प्रयोग करे। जिससे छोटे दाने निकले। चीनी का घोल को ज्यादा गाढ़ा न करे। दाने को अच्छे से पका ले। और हाथों पर पानी जरूर लगाए। जिससे आसानी से लड्डू तैयार हो जाये। उम्मीद है कि इस विधि का अध्यन करके आप आसानी से Motichur laddu// Motichur laddu recipe को बना सकेंगे। 


अक्सर पूछे गये प्रश्न:-👇


Q-मोतीचूर के लड्डू और बेसन के लड्डू में क्या अंतर है?

Ans- आम तौर पर मोतीचूर और बेसन के लड्डू में ज्यादा अंतर नहीं होता है। दोनों ही बेसन से तैयार किया जाता है। मोतीचूर को बनाने के लिए बेसन का घोल तैयार करके उसे बारीक छन्नी से गरम घी में हल्का ब्राउन होने तक छाना जाता है। फिर हल्का चासनी बनाकर उसे चासनी में मिलाकर लड्डू का रूप दिया जाता है। और बेसन के लड्डू बनाने में बेसन को हल्का ब्राउन होने तक भुना जाता है। फिर चासनी को तैयार करके उसमें मिलाकर उसे लड्डू का आकार दिया जाता है। 

Q-बेसन के लड्डू कितने दिन तक स्टोर कर सकते हैं?

Ans- बेसन के लड्डू को ताजा रखने के लिए किसी प्लास्टिक के एयर टाइट बॉक्स में रखने से उसे काफी दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है।  

Q-बेसन के लड्डू खाने से क्या होता है?

Ans- अत्यधिक मात्रा में लड्डू खाने से कई बीमारियों खास करके मधुमेह का खतरा बना रहता है। जिसे डॉक्टर की परामर्श पर खाया जा सकता है। 

Q-क्या बेसन को फ्रिज में रखा जा सकता है?

Ans- हाँ, बेसन को फ्रीज़ में पैक प्लास्टिक, या एयर टाइट बॉक्स में रखा जा सकता है। 

Q-भारत में कौन सा लड्डू सबसे प्रसिद्ध है?

Ans- भारत में लड्डू की कई किस्मे पायी जाती है। जिसमे मोतीचूर और बेसन के लड्डू काफी प्रसिद्ध है। जिसे अक्सर मंदिरों या पूजापाठ में प्रसाद के रूप में चढाया जाता है। जिसे बहुत पसंद भी किया जाता है। 

Q- मोतीचूर लड्डू कैसे बनाये? 

Ans- लड्डू को बनाने के लिए बेसन के घोल को तैयार कर ले। फिर कढ़ाई में घी गरम करके उसमें छन्नी की मदद से घोल को झटका देकर छाना जाता है। और बूंदी पकने पर उसे किसी बर्तन में निकालकर चीनी का चासनी तैयार करके उसमें मिला दिया जाता है। फिर ठंडा होने पर हाथों पर पानी लगाकर उसे लड्डू का आकार दिया जाता है। 

Q- लड्डू कितने प्रकार के होते हैं?

Ans- भारत में मिठाईयो में लड्डू काफी प्रसिद्ध है। तब वह किसी भी प्रकार का लड्डू हो। लड्डू की कई प्रकार पाये जाते है। बेसन लड्डू, मोतीचूर लड्डू, नारियल लड्डू, तिल का लड्डू, गोंद लड्डू आदि कई सारे लड्डू की किस्मे पायी जाती है। 

Q-क्या बेसन के लड्डू सेहत के लिए अच्छे होते हैं?

Ans- हाँ, बेसन के लड्डू सेहत के लिए ठीक है। एक सीमित मात्रा में इसे खाया जा सकता है। मीठा होने के कारण मधुमेह रोगी को इसकी मनाही होती है। चने के दाल को पीसकर बने इस रेसिपी में कई गुण पाये जाते है।