Nariyal ki chatni//नारियल की चटनी

        Nariyal ki chatni// नारियल की चटनी



दक्षिण भारतीय तरीके से खाने में या इडली, डोसा के साथ नास्ते में खाया जाने वाला Nariyal ki chatni// नारियल की चटनी जो खाने के टेस्ट को और भी बढ़ा देता है। जो विशेष तौर पर नारियल के टुकड़ो से तैयार किया जाता है। जिसे घर पर बनाना बेहद ही आसान है। जिसे आप किसी टेस्टी नास्ते या खाने में इस्तेमाल कर सकते है। तीखी और चटपटी होने के कारण इसे बहुत पसंद किया जाता है। जोकि नारियल खाने में स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखता है। 


Nariyal ki chatni//नारियल की चटनी

Nariyal ki chatni//नारियल की चटनी


नारियल में कई सारे गुण विराजमान है। इनमें कई सारे विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, ऐंटिबैक्ट्रियल, फाइबर, पोटैशियम, मैग्निसियम, आदि तत्व पाये जाते है। जो स्वास्थ को बेहतर बनाने में काफी मदद करता है। जिसे हर रोज कभी भी खाया जा सकता है। किंतु सुबह के वक़्त खाली पेट इसे खाना एक दवा के जैसा काम करता है। जो स्किन को सॉफ्ट बनाने, (रूखी हुई स्किन को मुलायम करने), पेट को साफ रखने, वजन को कम करने, बालों को मज़बूत बनाने, और बालों के विकास में काफी सहायक होता है। अब इस चटपटी चटनी को बनाने के लिए कुछ सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इस सरल और बिल्कुल नई विधि का अध्यन करके इसे बना सकेंगे। 


                        आवश्यक सामग्री


  • कच्चा नारियल 1 कप
  • घी 3 🥄स्पून
  • लाल मिर्च 2-3 
  • हरा मिर्च 4-5
  • हिंग 1 चुटकी
  • अदरक 1 टुकड़ा
  • मूँगफली1/2 कप
  • सरसों 1/2 🥄स्पून
  • जीरा 1/2 🥄स्पून

  • धनिया पत्ती
  • कड़ी पत्ता
  • नमक स्वादानुसार
  • खटाई/आमचूर पाउडर

5-7 व्यक्तियों के लिए पर्याप्त Nariyal ki chatni// नारियल की चटनी

mungfali ki chatni


बनाने की विधि:-



👉एक प्लेट में नारियल को छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले। 


Nariyal ki chatni//नारियल की चटनी

👉अब एक कढ़ाई में 2 स्पून घी को गरम करे। फिर उसमें थोड़ा हिंग और जीरा को डालकर तड़का लगा ले। 


👉अब उसमें हरा मिर्च, अदरक और मूँगफली को डालकर हल्के फ्लेम पर भुन ले। फिर उसमें आमचूर पाउडर ,नमक, धनिया पत्ती और नारियल को मिला ले। 


👉उसके बाद किसी बर्तन में निकालकर ठंडा कर ले। ठंडा होने पर उसे मिक्सर में डालकर पिस ले। और किसी बर्तन में अलग रख ले। 


👉अब कढ़ाई में एक चम्मच घी को गरम करे। फिर उसमें सरसों का दाना डाले, सरसों जब तड़कने लगे तब उसमें लाल मिर्च, और कड़ी पत्ता को डाल दे। 


👉फिर इस तड़के को चटनी में मिला ले।  और प्लेट में इडली और डोसा के साथ सर्व करे। 


Conclusion- 

चटनी के लिए हमेशा कच्चे नारियल का ही प्रयोग करे। Lahsun Ki Chatni  इस टेस्टी चटनी को बनाने के लिए उसे जरूर भुन ले। ताकि एक नया टेस्ट आये। और चटनी बनने के बाद उसे तड़का लगा ले। ताकि अच्छी खुशबू भी आये। और चटनी को सुरक्षित भी किया जा सके। आप इस सरल विधि को जानकर बड़े ही आसानी से Nariyal ki chatni// नारियल की चटनी को बना सकेंगे। 


अक्सर पूछे गये प्रश्न:-👇


Q-क्या हमें रोज नारियल खाना चाहिए?

Ans- हाँ, इसमें अनेकों पोषक तत्व पाये जाते है। जो स्वास्थ के साथ-साथ पेट को साफ करने में सहायक है। जिसे हर रोज खाया जा सकता है। किंतु हार्ट पेसेंट को कोलेस्ट्रॉल का बढ़ने का खतरा बना रहता है। जिसे डॉक्टर की सलाह पर ही इसे खाना चाहिए। 

Q-नारियल की तासीर क्या है?

Ans- नारियल में पानी की मात्रा पायी जाती है। जिनसे उसका तासीर ठंडा होता है। और स्वाद में हल्का मीठा होता है। 

Q-नारियल में कौन से विटामिन पाए जाते हैं?

Ans- नारियल में कई सारे विटामिन की अधिकता पायी जाती है। जो स्वास्थ के लिए बिल्कुल फायदे मंद होते है। इसमें विटामिन c, प्रोटीन, फाइबर, पोटैसियम्, आयरन, ऐंटीफंगल, कैल्शियम आदि पाये जाते है। जो स्किन और बालों की समस्या को हमेशा ठीक रखने में मदद करता है। 

Q-क्या नारियल पानी से पेट की चर्बी बर्न होती है?

Ans- हाँ, नारियल पानी को सुबह खाली पेट पीने से कई प्रकार की समस्या के सुधार के साथ पेट के फैट को कम करने में सहायक होता है। जिसे एक सीमित मात्रा में इसका सेवन किया जा सकता है। 

Q-नारियल की चटनी खाने से क्या फायदा होता है?

Ans- नारियल, में आयरन की मात्रा पायी जाती है। जो एनिमिया की समस्या को सुधार करता है। साथ में फाइबर पाये जाने के कारण पेट की समस्या को भी सुधार करता है। 

Q-नारियल की चटनी में फैट होता है?

Ans- नारियल  में काफी मात्रा में (70-80)% फैट माज़ुद् रहते है। जिसे हृदय रोगी को इसे खाने की मनाही होती है। जिनसे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा बना रहता है। 

Q-क्या नारियल कब्ज का कारण बनता है?

Ans- नहीं, नारियल फाइबर का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। जिसमे इसकी अधिकता पायी जाती है। जो खाने को पचाने में काफी मदद करता है। इस कारण इसे सुबह खाली पर खाना बेहद लाभदायक होता है। 

Q-नारियल की चटनी कितने दिन तक खराब नहीं होती?

Ans- इस चटपटी चटनी को अपने खाने के अनुसार 2-4 दिनों तक फ्रीज़ में स्टोर किया जा सकता है।