Aalu ka paratha
जब लंच में ले जाना हो कुछ खाश, तब परेशान होने की नहीं कोई बात। अब हर रोज लंच हो या सुबह का नास्ता कभी भी इसे आप रेडी कर सकते हैं। जिसमें आज हम बात कर रहे हैं। Aalu ka paratha की जिसे बच्चे हो या बड़े सभी को बहुत पसंद आता हैं। अब सुबह का नास्ता बनाना हुआ बहुत आसान। जो झटपट तैयार भी हो जाता हैं। और इसे खाने के बाद काफी समय तक भूख का एहसास भी नहीं होता हैं।
Aalu ka paratha
इस टेस्टी नास्ते को बनाने के लिए आलू और थोड़े सामग्री की जरूरत पड़ती हैं। जो कि किचन में हर वक़्त रहती हैं। जिसकी मदद से इसे तैयार किया जाता हैं। जो कि दही या चटपटी mungfali ki chatni के साथ खाने से और भी स्वाद बढ़ा देती है। सर्दी हो या गर्मी कभी भी इसे बनाकर खाया जा सकता हैं। थोड़े से मसालों से बनी ये रेसिपी स्वास्थ के लिए भी फायदेमंद हैं। तो चलिए आज हम इसे बनाने के बारे में विधिपूर्वक जानकारी देते हैं।
आवश्यक सामग्री
- आलू 1/2 kg
- जीरा एक चुटकी
- मेथी एक चुटकी
- मंगरैला एक चुटकी
- तेल 2 🥄स्पून
- अज्वाइन एक चुटकी
- सौफ एक चुटकी
- लहसुन 4-5 कली
- हरा मिर्चा 5-6 कटे हुए
- नमक स्वादानुसार
- हल्दी 1/2 🥄स्पून
- धनिया पत्ती
- चाट मसाला 1 🥄स्पून
5-7 व्यक्तियों के लिए पर्याप्त Allu ka paratha
Read-: manchurian recipe in hindi
बनाने की विधि-:
👉एक कुकर में अपने खाने के अनुसार 1/2 kg आलू को रख दे और ढककन को बंद करके 2 सीटी लगने तक हल्के फ्लेम पर उबाल ले। और कुकर ठंडा होने पर आलू के छिल्के उतारकर आलू को एक प्लेट में रख ले।
👉उसके बाद आटे को गुथ ले। और मीडियम साइज में लोई को काट ले। फिर लोई को हथेली पर गोल आकार दे। pasta recipe in hindi pasta banane ki vidhi अब उसमें थोड़ा- थोड़ा आलू का मसाला भरकर उसे रोटी के तरह बेल ले।
👉और तवे को गर्म करके अच्छे से रीफाएंड लगाकर बारी- बारी सबको तैयार कर ले।
Conclusion-:
आलू को सीटी लगने तक उबाल ले। वरना आलू कच्चे लगेंगे। मसाले को हल्के फ्लेम पर तड़का लगने दे। और आटे को ज्यादा गीला न गुथे। वरना उसमें आलू का मसाला भरा नही पायेगा। उम्मीद करता हूँ कि इस Aalu ka paratha रेसिपी को घर बड़े ही आसानी से बना सकेंगे।
अक्सर पूछे गये प्रश्न-:
Q-आलू के पराठे के साथ सबसे अच्छा क्या है?
Ans- आलू का पराठा अपने मसाले के कारण बहुत ही चटपटी होती हैं। इसे और टेस्टी बनाने के लिए उसके साथ दही, अचार, चटनी, चाय, कॉफी इत्यादि के लेने पर इसके स्वाद को और भी बढ़ाया जा सकता है।
Q-आलू का पराठा कैसे बनता है?
Ans- आलू का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले गेहूँ के आटे को अपने खाने के अनुसार गुथ ले। फिर एक कूकर में आलू को उबालकर उनके छिल्के उतार ले। अब एक कढ़ाई में तेल को गर्म करके उसमें आलू, जीरा, मेथी, मंगरैला, अजवाइन, सौफ, मिर्च, लहसुन का तड़का लगा ले। फिर उसमें हल्दी, नमक, धनिया पत्ती, चाट मसाला को डालकर पका ले। फिर आटे की लोई को गोल आकार दे और उसमें मसाले को भरकर रोटी के अनुसार बेल ले। और एक तवे को गर्म करके उसपर रीफाएंड लगाकर पका ले।
Q-भारत में कौन सा राज्य आलू पराठा के लिए प्रसिद्ध है?
Ans- वैसे तो हर राज्य में आलू के पराठे लंच या डिनर में पसंद किया जाता है। मगर उत्तर प्रदेश और पंजाब राज्य पराठा के लिए प्रसिद्ध है। जहाँ इसे बखूब ही पसंद किया जाता है।
Q-क्या आलू का पराठा स्वस्थ है?
Ans- हाँ, आलू का पराठा स्वास्थ के लिए ठीक हैं। आलू में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन ब, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट फाइबर इत्यादि पाये जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। जिसे एक स्वस्थ शरीर को जरूरत होती है।
Q-ज्यादा आलू खाने से क्या होता है?
Ans- आलू स्वास्थ के लिए फायदेमंद होता है। मगर लगातार असीमित मात्रा में इसे खाने से कई तरह की परेशानी भी हो सकती है। उबला हुआ आलू बेहतर हैं।
Q-आलू कितनी सीटी में उबल जाते हैं?
Ans- आलू को गलने में ज्यादा समय नहीं लगता है। बस उसे कूकर में 2-3 सीटी लगने पर हल्के फ्लेम पर आसानी से गलाया जा सकता है। इतने देर में वह खाने योग्य हो जायेगा।
Q- आलू पराठा मसाला?
Ans- आलू के पराठे को टेस्टी बनाने के लिए उसमें तरह- तरह के मसाले की जरूरत होती है। जैसे- आलू, तेल, जीरा, सौफ, अजवाइन, मंगरैला, मेथी, लहसुन, हरा मिर्च, नमक, धनिया पत्ती, चाट मसाला, हल्दी इत्यादि को डालकर इसके मसाले को चटपटा बनाया जाता है।
Q- 1 दिन में कितना आलू खाना चाहिए?
Ans- आलू हमारे स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे हर रोज अपने पाचन क्षमता के अनुसार 1 कटोरी खाया जा सकता हैं। मगर शुगर, और ब्लड प्रेसर के मरीजो को इसको खाने की मनाही होती है। जिसके लिए डॉक्टर की सलाह जरूरी है।