Gobi Paratha::
आज हम एक ऐसे नास्ते को बनाने के बारे में बतायेगे, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और सबसे हेल्थि डिश है। जो पंजाब के साथ-साथ पूरे भारत में काफी प्रसिद्ध है। जिसे आप अपने सुबह के नास्ते, टिफिन, या अपने डिनर में भी ले सकते है। सर्दी के समय में मिलने वाली हरी भरी फूलगोभी जिनसे आज हम Gobi Paratha: को बनायेगे। जो सुबह के नास्ते का सबसे उत्तम डिश है। जो खाने में बिल्कुल हल्का होता है जिससे लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता। आप इसे दही, चटनी, अचार, या फिर सॉस से भी खा सकते है।
Gobi Paratha::
इस टेस्टी डिश को बनाने के लिए मुख्य रूप से ताजे फूलगोभी की जरूरत होती है। जो मार्केट में बहुत आसानी से मिल जाती है। और थाली में आने के बाद खाने के टेस्ट को और भी बढ़ा देती है। अब आपको इस चटपटी डिश को बनाने के लिए किसी से पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस लेख को पढ़कर बहुत ही आसानी से बना सकेंगे।
विशेष सामग्री
- फूलगोभी 250 ग्राम
- गेहूँ का आटा 250 ग्राम
- हरा मिर्च 4-5 कटे हुए
- लाल मिर्च पाउडर 1/2 🥄स्पून
- हल्दी पाउडर 1/2 🥄स्पून
- जीरा 1/2 🥄स्पून
- लहसुन 4-5 कटे हुए
- हिंग 1 चुटकी
- नमक स्वादानुसार
- घी 1/2 कप
4-5 व्यक्तियों के लिए पर्याप्त Gobi Paratha::
बनाने की विधि:-
👉गोभी को किसी प्लेट में छोटे-छोटे टुकड़ो में काटकर, उसे अच्छे से धो ले। aalu ka paratha
👉अब कद्दूकस की मदद से सारे गोभी को बारीक कद्दूकस कर ले। और उसे दबाकर उसका पानी निचोड़ ले।
👉उसके बाद एक कढ़ाई में तेल को गर्म करके उसमें हिंग और जीरा का तड़का लगा ले।
👉 फिर उसमें लहसुन, हरा मिर्च, लाल मिर्च, नमक, हल्दी पाउडर, को डालकर भुन ले। उसके बाद उसमें कद्दूकस गोभी को डालकर थोड़ी देर पका ले।
👉 गोभी का पानी सुखने के बाद, और गोभी पक जाने पर फ्लेम बंद कर उसे प्लेट में ठंडा होने दे।
👉 फिर किसी बर्तन में आटे को गुथ ले, और सबकी लोई तैयार कर ले। अब बेलन की मदद से छोटी लोई को पूड़ी का आकार दे। methi paratha
👉 अब पूड़ी के बीच में मसाले को रखकर उसे चारों तरफ से बंद करके उसकी पोटली तैयार कर ले। और उसे गोल आकार में बेल ले।
👉 फिर तवे को गर्म करके उस पर बेले पराठे को डालकर घी/रिफाएंड की मदद से दोनों तरफ से पका ले। और दही, चटनी, अचार इत्यादि से सर्व करे।
Conclusion-
गोभी को कद्दूकस करके उसका पानी जरूर निचोड़ ले। मसाला तैयार करने के लिए आप किसी भी ब्रांड का सब्जी में खाने वाला मसाला का इस्तेमाल कर सकते है। मसाले को हल्के फ्लेम पर पकने पर ही उसमें गोभी को मिलाये। आशा है कि इस Gobi Paratha:: विधि को जानकर आप जरूर इसे ट्राई करेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए:- dosa-recipe-dosa-banane-ki-vidhi
अक्सर पूछे गये प्रश्न:-👇
Q- पराठे को किस चीज से खाया जा सकता है?
Ans- आप अपने टेस्ट या पसंद के अनुसार पराठे से दही, चटनी, सब्जी, अचार, मख्खन, सॉस या फिर चाय इत्यादि से ले सकते है। जिनसे इनका टेस्ट और भी बढ़ जाता है।
Q- क्या हर रोज पराठा खाया जा सकता है?
Ans- नहीं, पराठा घी/तेल से बना होता है। जो कि ज्यादा मात्रा में हर रोज नही खाया जा सकता है। घी में फैट पाया जाता है, जिनसे कोलेस्ट्रॉल का बढ़ने का खतरा रहता है। और वजन को बढ़ाने में भी सहायक है। इसलिए हफ्ते में 2-3 बार ही इसे खाने की सलाह दी जाती है।
Q- गोभी खाने के फायदे?
Ans- गोभी खाने में कई फायदे पाये जाते है। जो कि आँखो के लिए फायदे मंद, हड्डियों के लिए, स्किन के लिए, मधुमेह को नियंत्रित करने, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और भी अन्य बीमारियों के लिए गोभी गुणकारी है।
Q- फूलगोभी से क्या तैयार किया जाता है?
Ans- गोभी से अनेकों प्रकार की डिश को तैयार किया जाता है। जिसमे, मसाला गोभी सब्जी, सुखा सब्जी, गोभी अचार, पराठा, पकौड़ी, इत्यादि को आसानी से तैयार किया जाता है। जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदे मंद है।
Q- गोभी पराठा को टेस्टी कैसे बनाये?
Ans- पराठे को टेस्टी बनाने के लिए अपने खाने के अनुसार मसाले को डालकर उसे काफी टेस्टी बना सकते है।
Q- पराठा का मसाला कैसे तैयार करे?
Ans- पराठे को टेस्टी बनाने के लिए उसमें डाले जाने वाले मसाले का विशेष महत्व है। जिससे उसे टेस्टी बनाया जाता है। सबसे पहले गोभी को धोकर कद्दूकस कर ले, और उसका पानी निचोड़ ले। फिर एक कढ़ाई में तेल को गरम करके, जीरा और हिंग से तड़का लगा ले। अब बारीक लहसुन, मिर्च, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, और मसाले को डालकर हल्का भुन ले और उसमें कद्दूकस गोभी को मिला कर थोड़ी देर पका ले।
Q- फूलगोभी में कौन सा विटामिन पाया जाता है?
Ans- गोभी में विटामिन A, विटामिन b6, विटामिन c, विटामिन d, विटामिन e, पोटैशियम, कैल्शियम फालेट, इत्यादि पोषक तत्व पाये जाते है। जो शरीर में इनकी कमी को पूरा कर स्वस्थ रखने में मदद करता है।
Q- गोभी पराठा बनाने की विधि?
Ans- सबसे पहले गोभी को कद्दूकस कर ले। फिर एक कढ़ाई में तेल को गरम करके, जीरा और हिंग से तड़का लगा ले। अब बारीक लहसुन, मिर्च, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, और मसाले को डालकर हल्का भुन ले और उसमें कद्दूकस गोभी को मिला कर थोड़ी देर पका ले। और ठंडा होने के लिए रख दे। अब अपने अनुसार गेहूँ के आटे को गुथ ले, और उनकी लोई बना ले। फिर बेलन की मदद से छोटी पूरी का आकार दे, और बीच में मसाला को रखकर उसे चारों तरफ से दबा ले। और उसे बेल ले। और तवे को गर्म करके घी लगाकर दोनों तरफ पका ले।