Pav bhaji recipe::pav bhaji

           Pav bhaji recipe::pav bhaji


भारत की सर्वप्रिय स्ट्रीट फूड जो पश्चिमी राज्यों से होकर अब हर शहर, हर राज्य की अपनी एक अलग सी पहचान बन चुकी है। जिसे हर वर्ग के व्यक्ति द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। जिसे लोग लंच या फिर डिनर में ज़रूर ही खाना पसंद करते है। कई प्रकार के सब्जियों के मेल से बने इस pav bhaji recipe::pav bhaji टेस्टी मसालेदार रेसिपी की तो बात ही बेमिसाल है। जोकि खाने में लाजवाब और सुगंध में अत्यधिक मनमोहक है। हल्का तीखा और हेल्थि होने के कारण बच्चों का ज्यादा लुभाता है। और बच्चे भी इसे खाने की ज़िद करते है। 


Pav bhaji recipe::pav bhaji

Pav bhaji recipe::pav bhaji


इस टेस्टी डिश को बनाने के लिए कुछ मिक्स सब्जियों और पाव की जरूरत होती है। अब जब भी कभी छुट्टी का वक़्त हो, और जब कुछ टेस्टी डिश बनाना हो तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करे। जोकि खाने में बिल्कुल हल्का होता है। जो आसानी से पच जाता है। जिसे बनाना बहुत ही आसान है और थोड़े ही समय में रेडी भी हो जाता है। तो आईये आज हम इस रेसिपी को बनाने के बारे में बताते है।


                          विशेष सामग्री


  • आलू 2-3 मीडियम
  • गोभी 250 ग्राम
  • मटर 1 कप
  • टमाटर 3 पेस्ट
  • तेल 2 चम्मच 
  • शिमला मिर्च 1-2
  • गाजर 1/2 कप
  • प्याज 1 बारीक कटे
  • टोमैटो सॉस 2 🥄स्पून
  • पाव रोटी 
  • अदरक लहसुन का पेस्ट 1 🥄स्पून
  • हल्दी 1/2 🥄स्पून
  • लाल मिर्च 1/2 🥄स्पून
  • नमक स्वादानुसार
  • गरम मसाला 1/2 🥄स्पून
  • पाव भाजी मसाला 1 🥄स्पून
  • कस्तूरी मेथी 1 🥄स्पून
  • मक्खन 50 ग्राम
  • निंबू
  • साबुत जीरा 1/2 🥄स्पून


4-5 व्यक्तियों के लिए पर्याप्त pav bhaji recipe::pav bhaji 


samosa banane ki vidhi


बनाने की विधि:-




सबसे पहले सारी सब्जियों को धुलकर उसे छोटे टुकड़ो में काट ले। फिर एक प्रेसर कुकर में डालकर उसमें थोड़ा पानी मिलाकर 2 सीटी लगने तक उबाल ले। 

उसके बाद किसी बर्तन में निकालकर ठंडा होने दे। ठंडा होने पर उसे अच्छे से मैस कर ले। 

फिर एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करे। गरम होने पर उसमें साबुत जीरा डाले। फिर कटे प्याज को डालकर हल्का ब्राउन होने दे। उसके बाद अदरक लहसुन का पेस्ट डाले। फिर गरम मसाला, पाव भाजी मसाला, हल्दी, लाल मिर्च, टमाटर का पेस्ट, और नमक को डालकर तेल आने तक पका ले। bread pakoda 

तेल आने के बाद मैस किया हुआ सब्जी डाले। और उसे अच्छे से मिला ले। और अपनी ग्रेवी के अनुसार उसमें गरम पानी को डाले। 

और थोड़ी देर पकने दे। पकने के बाद उसमें कस्तूरी मेथी, मक्खन और नीबू को डालकर गैस का फ्लेम बंद कर दे। और उसे अच्छे से मिला ले। 

अब एक तवे या पैन में मक्खन डाले,और गरम करे। गरम होने पर उसमें टोमैटो सॉस डाले। फिर पाव रोटी को बीच से काटकर उसके दोनो टुकड़ो को मक्खन में सेक ले। और उसे भाजी के साथ सर्व करे। aalu ka paratha

Conclusion-


भाजी को उबालने के बाद उसे मैस कर सकते है। या फिर आप चाहें तो भाजी को पकने के बाद भी मैस कर सकते है। पाव भाजी मसाले को ठीक से पका ले। ताकि मसाले की खुशबू अच्छी आये। मक्खन का प्रयोग भाजी बनाते वक़्त भी कर सकते है। या फिर आखिर में भी कर सकते है। उम्मीद है कि इस मसालेदार टेस्टी Pav bhaji recipe::pav bhaji रेसिपी को बड़े ही सरलता पूर्वक बना सकेंगे। 


अक्सर पूछे गये प्रश्न:- 👇


Q- पाव भाजी में पानी कैसे कम करें?
Ans- अगर भाजी में पानी ज्यादा हो जाये तो उसे कम करने के लिए भाजी में उबला हुआ आलू मैस करके डाल दे। या फिर एक चम्मच भुना हुआ बेसन को उसमें मिला दे। जिससे कि ग्रेवी गाढ़ी हो जाये। 
Q-पाव और भाजी से क्या अर्थ है?
Ans- पाव का मतलब एक प्रकार की खाने योग्य ब्रेड (रोटी) जो कि खाने में बिल्कुल सॉफ्ट और हेल्थि होती है। और भाजी का मतलब कई प्रकार के सब्जियों का मिश्रण जिसे गाढ़े मसालेदार ग्रेवी में तैयार किया जाता है। इन दोनों के मेल को तैयार कर इस डिश को तैयार किया जाता है। 
Q-पाव और भाजी की सामग्री क्या है?
Ans- इस डिश को तैयार करने के लिए निम्न सामग्री की जरूरत पड़ती हैं। जैसे- आलू, गोभी, मटर, टमाटर, तेल, शिमला मिर्च, गाजर, प्याज, टोमैटो सॉस, पाव रोटी, हल्दी, लाल मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक, गरम मसाला, पाव भाजी मसाला, कस्तूरी मेथी, मक्खन, निम्बू, जीरा इत्यादि को डालकर उसे टेस्टी बनाया जाता है। 
Q- भाजी को कम मसालेदार कैसे बनाएं?
Ans- इस टेस्टी डिश को बनाने के लिए कुछ मसालों की जरूरत होती है। जिनसे भाजी के स्वाद को बढ़ाया जाता है। अपने खाने के अनुसार मसाले को हल्का डालकर भी भाजी को तैयार किया जा सकता है। या सिर्फ पाव भाजी मसाले को डालकर भी इसे टेस्टी बनाया जा सकता है। 
Q-पाव और भाजी इतना प्रसिद्ध क्यों है?
Ans- काफी स्वादिष्ट और चटपटी होने इसे ज्यादा पसंद किया जाता है। और फिर सस्ती व स्वास्थ के लिए बेहतर होने के कारण हर शहर  हर मार्केट में इनके बड़े चर्चे है। 
Q- भाजी को जल्दी कैसे बनाये? 
Ans- अगर भाजी को जल्दी बनाना चाहते है। तो सबसे बेस्ट तरिका है, प्रेसर कुकर। जिसमे प्रेसर कुकर की मदद से सारी सब्जियों को उसमें डालकर सीटी लगने के बाद उसे मैस कर दिया जाता है। जो कि जल्दी खाने योग्य हो जाता है। 
Q- पाव और भाजी के लिए कौन सा राज्य प्रसिद्ध है?
Ans- पाव भाजी के लिए देश का सबसे प्रसिद्ध राज्य मुंबई (महाराष्ट्र) है। जिसे वहा के लोगों द्वारा बहुत ही पसंद किया जाता है।
Q-क्या हम पाव भाजी में बैंगन डाल सकते हैं?
Ans- हाँ, भाजी को बनाने में कई सारी सब्जियों का मेल होता है। जिसमें आलू मुख्य रूप से जरूरी है। जिसे डालकर तैयार किया जाता है। आप इसमें बैंगन को भी डालकर बना सकते है। जिससे एक नया स्वाद आयेगा।